फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   for devlopment spend 19 carore, in jhajjar

19 करोड़ से सुधरेगी शहर की तस्वीर

Sat, 30 Apr 2016 02:12 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Sat, 30 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
शहर के विकाश कार्यों को लेकर नगर पालिका सदस्यों ने वीरवार को एसडीएम से मीटिंग कर नगर पालिका के विकास का एक प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। जिसमें करीब 19 करोड़ रुपये की लागत झज्जर नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में विकास मॉडल पेश किया गया। जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के पास भेज दिया है। नपा सदस्यों का दावा है कि इस बजट के पास होते ही शहर का चहुमुखी विकास होगा।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए इस एजेंडे में शहर में आमजन के लिए परेशानी का सबब बन रही हर समस्या का समाधान करने की कोशिश की गई है। इसमें गलियों की नाली, स्ट्रीट लाईटों, लाइब्रेरी व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ पिछले वर्ष अधूरे बचे कार्यों को पूरा करके शहर को चमकाने की कोशिश रहेगी। नपा का मानना है कि एजेंडें में वे सभी प्रमुख समस्याएं डाली गई हैं, जिनके कारण आम जन को बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। बजट के पास होते ही शहरवासियों की समस्याएं भी दम तोड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन


पांच करोड़ की लागत से होंगे सफाई कार्य
शहर में बरसाती पानी से बचाव व गलियों, शिवरों व अन्य किसी भी प्रकार की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इन कार्यों को  बजट में सबसे अहम स्थान दिया गया है। नपा सेक्रेटरी राजेश वर्मा ने बताया कि शहर के सफाई कार्यों के लिए एजेंडे में करीब 5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जिससे शहर में कूड़ा करकट व शीवेज व्यवस्था व अन्य किसी प्रकार की सफाई संबंधी समस्या के कारण आने वाली परेशानियों से पूर्ण रूप से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक की स्ट्रीट लाईटों से चमकेगा शहर
नपा सदस्यों ने बताया कि शहर को चमकाने के लिए स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद जरूरी कार्य है। जिसके लिए गलियों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था में आने वाले खर्चे के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को एक करोड़ रुपये के करीब का एस्टिमेट बनाकर भेज दिया गया है। इससे रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी करने वालों से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed