{"_id":"585ec6304f1c1b2e4ee3bd5a","slug":"fog-several-trains-passenger-upset-bhadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शनिवार को भी कोहरे के कारण कई एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी देरी से थी। गाड़ियों की लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। कड़ाके की ठंड में प्लेटफार्म परिसर में भी समय गुजारकर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा।
शनिवार को 1924 जनता एक्सप्रेस 2 घंटा लेट थी। छिंदवाड़ा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से डेढ़ा घंटा देरी से पहुंची। अंडमान एक्सप्रेस अढ़ाई घंटे देरी से थी। सुपरफास्ट भी पौने दो घंटा देरी से चल रही थी। किसान एक्सप्रेस करीब 45 मिनट लेट स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह 12481 गाड़ी सात घंटे लेट थी। गाड़ी संख्या 14625 भी छह घंटा लेट रही। इनके अलावा कई पैसेंजर गाड़ियां भी अपने समय से लेट रहीं। सुबह-शाम के वक्त रद्द हो चुकी पैसेंजर गाड़ियों की वजह से डेली पैसेंजरों को परेशानी हो रही है। बस व दूसरे वाहनों के जरिये इन नौकरी पेशे वाले लोगों को दिल्ली और रोहतक की ओर जाना पड़ रहा है।