फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fog blow

कोहरे का कहर, लोग भूले डगर

Tue, 19 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Tue, 19 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fog blow

तापमान में आई गिरावट के कारण सोमवार को दिन भर धुंध छाए रहे। शहर में कोहरे के चलते दो-तीन फुट की दूरी पर भी साफ नहीं दिख रहा था।

विज्ञापन


गांवों व खेत-खलिहानों की तरफ तो एक कदम पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। ठिठुरन और हवा के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इसके चलते शहरों का जनजीवन जहां प्रभावित रहा तो दूसरी तरफ यह मौसम फसलों के लिए संजीवनी की तरह काम आया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों के बाद घने कोहरे ने दस्तक दी। कोहरे का कहर सुबह के करीब 11 बजे तक दिखा। कोहरे के साथ मौसम में काफी ठंडक घुली रहने से हर कोई गर्म कपड़ों में लिपटा नजर आया। खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावक ज्यादा चिंतित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंगकर चलते रहे वाहन
सोमवार वर्किंग डे होने के कारण स्कूल भी खूले दिखे। ऐसे में स्कूली बस चालकों को विशेष सावधानी बरतकर अपना सफर तय करना पड़ा।

यही नहीं नेशनल व स्टेट हाइवे पर भी वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखे। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने लाइटें जलाकर व वाहनों के चारों तरफ रिफ्लेक्टिव टेप का इस्तेमाल करके अपना सफर तय करना पड़ा।

दोपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। कोहरे का असर साफ तौर पर ट्रेेनों पर देखने को मिला। दिल्ली-फिरोजपुर रेल खंड से गुजरने वाली 11 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेने जहां अपने निर्धारित समय से काफी देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची तो वहीं दो एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल भी रही।


अलाव का लेते दिखे सहारा
सोमवार को ठिठुरन अधिक होने के कारण हर कोई बाहर निकलने से कतराता दिखा। कई घंटों तक कोहरा छाए रहने के कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। यही नहीं मूंगफली व अन्य गर्म पकवानों की भी खूब डिमांड रही।

बिजली रही गुल
कोहरे का असर बिजली सप्लाई पर भी पड़ा। कई क्षेत्रों में बिजली लाइनों में फाल्ट आने के कारण दो-तीन घंटों तक बिजली के दर्शन ही लोगों को नहीं हुए। ऐसे में गर्म पानी न होने के चलते लोग नहाने के लिए भी परेशान दिखे। जिन घरों में इनर्वटर लगा था उनमें से अधिकांश के इनर्वटर लाइट आने की बाट जोहते जवाब तक दे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed