फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Flaws found during inspection of dumping yard, notice sent to agency

Jhajjar-Bahadurgarh News: डंपिंग यार्ड के निरीक्षण में मिली खामियां, एजेंसी को भेजा नोटिस

Sat, 01 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 01 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Flaws found during inspection of dumping yard, notice sent to agency
-फोटो 57 : नया गांव डंपिंग यार्ड का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करती चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस च
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने शुक्रवार को वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा व नप अधिकारियों के साथ नया गांव स्थित डंपिंग यार्ड की लीगेसी साइट का औचक निरीक्षण किया। यहां खामियां और गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। साइट पर कूड़े का सही तरीके से सेग्रीगेशन नहीं होता मिला और प्रोसेसिंग की मशीनें भी लंबे समय से बंद पड़ी मिलीं। चेयरपर्सन ने खामियां मिलने पर एजेंसी को नोटिस भेजा और काम में लापरवाही बरतने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एजेंसी को कूड़े का प्रोसेसिंग कार्य दिसंबर तक पूरा करना था लेकिन अभी भी यहां पर भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ है। नगर परिषद की ओर से बार-बार एजेंसी को निर्देश दिए गए कि कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जाए। शुक्रवार को औचक निरीक्षण में पता चला कि न तो सेग्रीगेशन किया जा रहा है और न ही प्रोसेसिंग मशीनें चालू हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई शहर की प्राथमिक जिम्मेदारी है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एजेंसी को नोटिस दिया है अगर निर्धारित समय के भीतर काम में सुधार नहीं हुआ तो एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि नगर परिषद ने लीगेसी वेस्ट को निपटाने के लिए टेंडर दे रखा है। इसके बावजूद काम की गति बेहद धीमी है। उन्होंने कहा कि लीगेसी साइट पर पड़े पुराने कूड़े का निस्तारण बहादुरगढ़ की बड़ी समस्या है।
उन्होंने कहा कि एजेंसी ने अपने दायित्व को गंभीरता से नहीं निभाया। अब हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि दिसंबर से पहले यह कूड़ा पूरी तरह प्रोसेस हो जाए। निरीक्षण में अधिकारियों ने भी माना कि साइट पर पर्याप्त उपकरण मौजूद नहीं हैं। कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने और प्रोसेसिंग के लिए आवश्यक मशीनें कई महीनों से बंद हैं।

चेयरपर्सन सरोज राठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लीगेसी साइट पर प्रतिदिन की प्रगति की रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय में प्रस्तुत की जाए। नगर परिषद टीम की ओर से अब साइट की निगरानी बढ़ा दी गई है और अगले हफ्ते दोबारा निरीक्षण किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एजेंसी नोटिस के बाद सुधार के कदम उठा रही है या नहीं। इस मौके पर पवन रोहिल्ला, नगर परिषद के एमई नवीन देशवाल, जेई नीरज और जेई आकाश श्योराण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed