फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   five lac bill

भट्ठे का बिजली बिल पांच लाख, उपभोक्ता फोरम ने मांगा रिकॉर्ड

Sat, 27 Feb 2021 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
five lac bill
उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके शर्मा। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शुक्रवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल कार्यालय में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर दरबार लगाया। जिसमें लोगों की बिजली समस्याओं का निवारण किया गया। फोरम के सामने 13 शिकायतें आईं और 8 शिकायतों का समाधान भी किया गया। कुछ शिकायतें ऐसी भी रहीं जिनका समाधान मौके नहीं हो पाया, लेकिन अधिकारियों को इसके शीघ्र निस्तारण के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

गुढ़ा गांव निवासी सुभाष अपने ईंट भट्ठे के तीन बिजली बिल लेकर आया हुआ था। उसका एक बिजली बिल पांच लाख रुपये का आया है। जबकि सिंगल फेस के दो बिल की अदायगी करने के बाद भी बिजली निगम की तरफ से एक बिल पर 27 हजार व दूसरे पर 12 हजार रुपये बेवजह लगा गए। जिनमें इन दो बिल का तुरंत समाधान करने के आदेश दिए गए, जबकि पांच लाख रुपये वाले बिजली बिल का रिकॉर्ड निगम से मांगा गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा, कार्यकारी अभियंता अनिल शर्मा झज्जर, सूरज प्रकाश सिंह बेरी व एसडीओ भी मौजूद रहे। उपभोक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अर्जी लगाने के बाद भी हमारी शिकायतों का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ईंट-भट्ठे के बिजली बिल पांच लाख रुपये आया हुआ है। पिछले काफी दिनों से बिजली निगम कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहा हूं, लेकिन समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम ने अब इसका रिकॉर्ड मांगा है।
- सुभाष, ईंट भट्ठा संचालक, गुढ़ा।
- बिजली मीटर का नंबर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम चढ़ा दिया गया। उसका बिजली बिल हर बार गलत आता है। कई बार अधिकारियों के सामने समस्या रखी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।

- धर्मेंद्र, निवासी लुहारी।
- कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हर बार उसके भाइयों का बिजली बिल उसके खाते में जोड़ा जा रहा है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मेरी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अब यह मामला उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के सामने रखा है।
- जिले सिंह, निवासी दुबलधन।
उपभोक्ताओें को अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें इसके लिए हर माह उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम उनकी शिकायतों पर सुनवाई कर उनका समाधान करती है।
- संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed