{"_id":"689cd30758262be60c0a9a95","slug":"first-sri-krishna-janmashtami-flag-and-procession-on-16th-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116786-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रथम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ध्वजा व शोभायात्रा 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रथम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ध्वजा व शोभायात्रा 16 को
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्राचीन श्री परशुराम मंदिर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पहली भव्य ध्वजा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा 16 अगस्त शनिवार को प्राचीन श्री परशुराम मंदिर से प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। महेशी के अनुसार यात्रा का शुभारंभ परंपरागत विधि-विधान के साथ होगा। जिसमें मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और ध्वजा पूजन किया जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा प्राचीन श्री परशुराम मंदिर से शुरू होकर बॉम्बे वाली गली, सुभाष चौक, गांधी चौक, मांडोठी बाजार, सत्यनारायण मंदिर के सामने से होते हुए पुन: प्राचीन श्री परशुराम मंदिर पर सम्पन्न होगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन