फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   First dengue case found in the district, patient missing, department searching

जिला में मिला डेंगू का पहला केस, मरीज गायब, विभाग मरीज की तलाश में जुटा

Wed, 30 Sep 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
First dengue case found in the district, patient missing, department searching
जिले में मंगलवार को डेंगू का पहला केस सामने आया। जिसने विभाग को परेशानी में डाल दिया है। सामान्य अस्पताल में तीन-चार दिन पहले आए बुखार के मरीज के कार्ड पर चिकित्सक ने मलेरिया व डेंगू का टेस्ट करवाने के लिए लिखा था। वह जांच के दौरान डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। मरीज ने अलग-अलग जांच कराने के दौरान तीन अगल-अलग गांवों के पते लिखाए, जिसकी वजह से उसकी तलाश नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान मरीज ने तीनों स्थानों पर तीन गांवों के नाम लिखवा दिए हैं। अब विभाग की टीमें मरीज को तलाशने में जुटी हुई है। मंगलवार देर शाम तक मरीज का कोई सुराग नहीं लग पाया था। मरीज की तरफ से ओपीडी कार्ड के स्थान पर लिखवाया गया मोबाइल नंबर भी वह नहीं उठा रहा है। जिसकी वजह से तीनों गांवों में विभाग ने अपनी टीमें भेजी हुई हैं। एक गांव में मरीज की तलाश का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन वहां पर उस नाम का कोई नहीं मिला। फिलहाल 2 गांवों में मरीज की तलाश के लिए टीमें गई हैं। विभाग के सामने फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि इस मरीज के संबंध में क्या किया जाए और किस गांव में फॉगिंग आदि का कार्य करवाया जाए।
विज्ञापन

19 सैंपलों की जांच बाकी
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिलहाल अभी तक 261 मरीजों के सैंपलों की जांच की गई है। जबकि 19 सैंपलों की जांच अभी बाकी है। 261 सैंपल में से एक सैंपल डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। जिस मरीज का यह सैंपल था वह मरीज लापता है। मरीज ने ओपीडी कार्ड पर बरानी गांव का एड्रेस दिया है। जबकि मलेरिया का सैंपल देने के लिए लैब में उसने समसपुर माजरा गांव का एड्रेस दिया हुआ है। डेंगू का सैंपल देने के स्थान पर उसने अपना एड्रेस बरहाना गांव का लिखवाया है। बरहाना गांव में इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है। जबकि बरानी और समसपुर माजरा गांव में उसकी तलाश का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी बचे हुए सैंपलों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को लिए गए 19 सैंपलों व बुधवार को लिए जाने वाले सैंपलों की जांच एक साथ की जाएगी। विभाग की तरफ से अस्पतालों में आने वाले बुखार के मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए जा रहे हैं। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी कार्ड टेस्ट के बाद एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजने के लिए कहा गया है।

वर्जन
फिलहाल जिले में एक केस डेंगू पॉजिटिव मिला है। मरीज ने तीन गांवों के एड्रेस लिखवाए हुए हैं। तीनों गांवों में टीमें भेज कर उसकी तलाश करवाई जा रही है। मरीज को कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन उसने फोन भी नहीं उठाया है। डेंगू का मरीज मिलने पर फॉगिंग व सर्वे करवाया जाता है।
डॉ. नितिन गुप्ता, महामारी रोग विशेषज्ञ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed