फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firoti 50 million sought by the operator of the gas agency

गैस एजेंसी संचालक से मांगी 50 लाख की फिरोती

Thu, 28 Aug 2014 12:18 AM IST
jhjhar, Bhadurgarh
jhjhar, Bhadurgarh Updated Thu, 28 Aug 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
झज्जर रोड स्थित एक गैस एजेंसी संचालक से बदमाशों द्वारा 50 लाख रुपये फिरोती मांगी गई। एजेंसी संचालक के मना करने पर कुछ ही देर बाद एजेंसी के बाहर कार में सवार होकर आए गए। आते ही युवकों ने तीन हवाई फायर किए। इसके बाद राड से एजेंसी के कार्यालय का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन


हालांकि फायर व तोड़फोड़ करने वाले युवकों ने एजेंसी के किसी भी कर्मचारी को कुछ नहीं कहा और बाद में हथियार लहराते हुए कार में सवार होकर झज्जर की ओर भाग निकले। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन करते हुए गोली के तीन खोखे भी बरामद किए। थाना शहर पुलिस ने एजेंसी संचालक के बयान पर फिरोती मांगने, नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में एजेंसी संचालक अनिल राठी ने बताया कि दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर एक युवक ने उसके मोबाइल पर फोन किया। उसने जब काल रिसीव की तो, फोन करने वाले युवक ने खुद को नूना माजरा निवासी पहलवान बताते हुए उससे 50 लाख रुपये की मांग की। जिस पर उन्होंने उक्त युवक को अपने पास पैसे नहीं होने की बात कही। जिस पर वह उसके साथ गाली-गलोज करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


राठी का कहना है कि इसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया। मगर फिरोती भरे फोन आने के कुछ ही देर बाद उसकी एजेंसी के बाहर करीब सवा एक बजे गोलियां चलने व एजेंसी कार्यालय का शीशा तोड़ने की सूचना एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारियों ने उन्हें दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी पूरे मामले से अवगत कराया।

 जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया वह एजेंसी का लंच टाइम था। इस समय यहां की कंप्यूटर आपरेटर पुष्पा व कैशियर बबीता के अलावा स्टोर कीपर वशिष्ट पासवान व टेलीफोन आपरेटर अमिताभ कार्यालय के अंदर थे। वारदात को अंजाम देने वाले सफेद रंग की आई 10 कार में सवार होकर आए थे। आते ही युवकों ने हवाई फायर व तोड़फोड़ की। इसकेे बाद किसी भी कर्मचारी को बिना कुछ चले गए।

जानकारी है कि कार में चार युवक सवार होकर आए थे, जिसमें से दो युवक तो गाड़ी के अंदर बैठे रहे। जबकि दो युवक कार को एजेंसी से कुछ दूर खड़ी करके नीचे उतरे। इनमें से एक युवक ने हवाई फायर किए, तो दूसरे ने राड से कार्यालय के शीशे तोड़े। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी शमशेर सिंह, कार्यवाहक थाना शहर प्रभारी ओमबीर शर्मा, अपराध शाखा प्रभारी सज्जन सिंह के अलावा पीसीआर की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और अपराधियों की धर-पकड़ शुरू की। मगर अपराधी पुलिस पकड़ में नहीं आए।


हालांकि इसके लिए पुलिस ने नाकेबंदी भी कराई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि जिस कार में युवक सवार होकर आए थे, वह फरीदाबाद ऑथोरिटी से संबंधित है। साथ ही पुलिस की टीमें गांव नूना माजरा में भी जाकर जानकारी जुटा रही हैं। इसके अलावा कई अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पकड़े जाने के बाद ही घटना की वास्तविकता का खुलासा हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed