फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firni will be built in three villages, an amount of Rs 1.23 crore will be spent.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन गांवों में बनाई जाएंगी फिरनी, 1.23 करोड़ की राशि होगी खर्च

Tue, 18 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Firni will be built in three villages, an amount of Rs 1.23 crore will be spent.
झज्जर। जिले के छोछी, जौंधी और मातनहेल तीन गांवों की फिरनी को पक्का करने का काम किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं। पंचायती राज विभाग की तरफ से एक करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 19 नवंबर को टेंडर ओपन होंगे और चार माह में काम पूरा होगा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की तरफ से छोछी गांव में फिरनी के निर्माण पर 60.15 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यहां पर फिरनी काफी लंबे समय से कच्ची पड़ी थी, जिस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसी प्रकार से जौंधी गांव में भी फिरनी का निर्माण किया जाएगा। इसमें 33.46 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मातनहेल गांव में भी 29.64 लाख रुपये की राशि खर्च कर फिरनी बनेगी। तीन गांवों में फिरनी बनने से लगभग 20 हजार की आबादी को फायदा होगा। बता दें कि गांवों में फिरनी ही प्रमुख रास्ता होता है। यह रास्ता गांव के चारों ओर बना होता है, इसलिए इसे फिरनी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों ने भेजे थे प्रस्ताव
फिरनियों को पक्का करने के लिए कुछ समय पहले पंचायतों की ओर से प्रस्ताव पंचायत विभाग को भेजे गए थे। इसके बाद पंचायत विभाग ने इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाते हुए मुख्यालय से बजट की मांग की, जिसे विभाग ने मंजूर कर लिया है।


तीन गांवों में फिरनी का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 1.23 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर लगा दिए गए हैं।
- ललित कुमार, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed