फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firing in Dhandlan, Jhajjar Bike riding youths attack house of a social media influencer, one accused arrested

झज्जर के धांधलान में फायरिंग: बाइक सवार युवकों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर पर हमला, एक आरोपी को पकड़ा

Sun, 11 May 2025 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 11 May 2025 11:40 AM IST
सार

झज्जर के गांव धांधलान में सोशल मीडिया पर सपाटे मारकर फेमस राहुल धांधलानिया के घर पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करने की शिकायत मिली है। मामले में घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की जा रही है।

विज्ञापन
Firing in Dhandlan, Jhajjar Bike riding youths attack house of a social media influencer, one accused arrested
राहुल और उसका घर - फोटो : संवाद

विस्तार

डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव धांधलान में सोशल मीडिया पर सपाटे (पुश अप) मारकर फेमस राहुल धांधलानिया के घर पर शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की। फायरिंग करने की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जूट गई। इस संबंध में पुलिस ने राहुल के भाई रिंकु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रिंकु ने बताया कि शनिवार रात को खाने के बाद घर की छत पर टहल रहा था और उसी वक्त बाइक पर सवार दो युवक के घर के बाहर आकर रूके और घर में जबरदस्ती वीडियो बनाते हुए घर में घुस आए और राहुल धांधलानिया को पुकारते हुए कहा आज हम तुझे सबक सिखाने आए हैं। बाइक सवार युवकों को देखकर रिंकु छत से नीचे आ गया और उसने कहा कि मेरे ऊपर चलाओ गोली। तब उनमे से एक युवक बोला मैं अभिषेक पूनिया हूं, खरक पुनिया गांव से हूं और इंस्टाग्राम पर मेरा नाम खोज लेना।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक बोले तेरा भाई वीडियो में हमारे खिलाफ बोलता है। फायरिंग करने आए युवकों ने राहुल धांधलानिया के भाई रिंकु को कहा कि तेरा भाई राहुल वीडियो में हमारे खिलाफ बहुत बोलता है। आज हम उसको सबक सिखाने आए है। हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। उनमें से दूसरे लड़के के अपना नाम अक्षय बताया और दोनों युवक हथियार लहराते हुए डीघल की तरफ भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से कुछ दूरी पर एक युवक को दबोचा
राहुल के भाई रिंकु ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक ने जब घर पर फायरिंग करने के बाद भागने लगे तो बाइक की चाबी निकाल ली और फिर बाइक सवार दोनों युवक डीघल की पैदल भाग लगे तो कुछ दुरी पर एक युवक को दबोच लिया और दूसरा युवक भागने में कामयाब हो गया। एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस की तरफ से युवक के पकडऩे की कोई पुष्टि नही की गई है।


फिटनेस से जुड़ी वीडियो बनाते है राहुल
राहुल धांधलानिया फिटनेस से जुड़ी वीडियो बनाते हैं। उनकी पत्नी सोनिका भी ब्लॉग बनाती हैं। वह बाबे की दया तै' बोलकर फेमस हुए थे।

अधिकारी के अनुसार
गांव धांधलान में सोशल मीडिया पर सपाटे मारकर फेमस राहुल धांधलानिया के घर पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करने की शिकायत मिली है। मामले में घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की जा रही है। राहुल के भाई रिंकू की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक युवक अभिषेक पूनिया खरक पुनिया गांव से बताया जा रहा है और दूसरा युवक अक्षय है। लेकिन अक्षय किस गांव का अभी पता नही लगा पाया है। मामले में अभी किसी कोई गिरफतारी नही हुई है। -राकेश कुमार, चौकी प्रभारी डीघल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed