फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire was set in the garbage lying near the transformer, cable burnt, electricity was cut off for an hour

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रांसफार्मर के पास पड़े कचरे में लगाई आग, जली केबल, एक घंटा गुल रही बिजली

Mon, 05 May 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fire was set in the garbage lying near the transformer, cable burnt, electricity was cut off for an hour
-फोटो 56 : ट्रांसफार्मर के साथ पड़े कचरे में लगी आग से उठती लपटें। संवाद
बहादुरगढ़। लाइनपार वार्ड 5 के अंतर्गत आने वाली फ्रेंडस कॉलोनी में लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास पड़े कूड़े के ढेर को आग के हवाले कर दिया। इससे बिजली की केबल जल गई। कॉलोनी के लोगों को एक घंटे तक बिजली से महरूम रहना पड़ा। निगम के अधिकारी भी लगातार पार्षदों व आमजन से ट्रांसफार्मर के आसपास कूड़ा न डालने और उसमें आग न लगाने के सहयोग की अपील कर चुके हैं। मगर लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर फ्रेंडस कॉलोनी में लगाए हुए 630 केवीए के ट्रांसफार्मर के साथ कचरे का ढेर पड़ा रहता है। कचरे में अज्ञात शख्स ने आग लगा दी। इसके बाद ट्रांसफार्मर मेें आग लग गई और उसकी केबल जल गई। तेज धमाके के साथ बिजली गुल भी हो गई। किसी राहगीर की नजर जब ट्रांसफार्मर में लगी आग पर पड़ी तो तुरंत निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने जौहरी नगर फीडर की बिजली सप्लाई बंद करवाते हुए ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने का कार्य शुरू किया। हालांकि निगम की टीम जब मेंटेनेंस करके वापिस लौटी तो उसके कुछ ही मिनट अंतराल में फिर से उक्त ट्रांसफार्मर से एक फेस की बिजली गुल हो गई। लोगों ने फिर टीम को सूचित किया। जिसके बाद टीम कर्मियों ने दोबारा से मौके पर पहुंचकर फाल्ट को सही किया।
विज्ञापन




आमजन से फिर की अपील

बिजली निगम के जेई बिजेंद्र सिंह ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, आमजन से भी अपील की है कि वे अपने-अपने कॉलोनी क्षेत्र में बिजली लाइनों के नीचे व ट्रांसफार्मरों के आसपास कचरा ना डालें। कई बार आग की लपटें तेज होने व हवाओं के रुख के चलते ट्रांसफार्मर तक आग पहुंचने से निगम को भी आर्थिक नुकसान होता है और आमजन को परेशानी भी बिजली गुल होने को लेकर परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed