{"_id":"588506eb4f1c1b4258efec12","slug":"fire-was-not-the-bat-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बल्लेबाजी नहीं दी तो कर दिया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बल्लेबाजी नहीं दी तो कर दिया फायर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। पेलपा गांव में क्रिकेट खेलते समय एक युवक ने पहले बल्लेबाजी करने की जिद की और बल्लेबाजी नहीं करने देने पर आपसी झगड़ा हो गया। कहासुनी में उसने दो युवकों पर फायर कर दिया, गनीमत रही गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी विकास के खिलाफ आर्म्स एक्ट ओर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पेलपा निवासी विनोद और अमित ने बताया कि रविवार की शाम गांव के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे तो विकास और विनोद का पहले बैटिंग करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें विकास ने अपने कुछ साथियों को फोन कर वहां बुला लिया। वहां पहुंचे युवकों ने विनोद के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं जब अमित बीच-बचाव क रने के लिए आया तो इन युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसी दौरान तैश में आकर आरोपी विकास ने विनोद की ओर से फायर कर दिया, जो किसी को नहीं लगा। इसके बाद आरोपी विकास अपनेे साथियों सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर वहां पर मौजूद युवाओं से मामले की जानकारी ली। वहीं सदर थाना पुलिस ने शिकायतकर्त्ता विनोद की शिकायत पर आरोपी विकास के खिलाफ आर्म्स एक्ट ओर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।