{"_id":"edbcd134a116ef5023f1a1ecebcea6e5","slug":"fire-in-home-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी तेल छिड़कर कर घर के दरवाजे पर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी तेल छिड़कर कर घर के दरवाजे पर लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुजाना गांव में बीती रात मिट्टी का तेल छिड़ककर घर के दरवाजे में आग लगाने की खबर है। लेकिन आग भड़क न पाने से हादसा टल गया। घर के दरवाजों पर लगी आग की सूचना का पता परिजनों को सुबह उठे तो पता चला। परिजनों ने आग की सूचना तुरंत दुजाना पुलिस को दी। सूचना पाकर दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। बताया जाता है कि गांव दुजाना में दिलबाग के घर पर रात को किसी अज्ञात ने घर के दरवाजों पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन मिट्टी का तेल सारा नाली के सहारे निकल गया और दरवाजों तक आग नहीं पूरी नही पहुंच पाई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल ग्रया। दिलबाग के बेटे राकेश ने बताया कि बीती रात को पूरा परिवार सब ठीक-ठाक दरवाजे बंद करके सो रहा था और रात को किसी अज्ञात ने दरवाजों पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया था। जोकि प्रयास सफल नही हुआ। दुजाना चौकी के जांच अधिकारी जितेन्द्र ने बताया कि गांव दुजाना में घर के दरवाजों पर आग लगाने की सूचना मिली थी मौैके का मुआयना भी किया गया था और मामले की जांच की जा रही है।