फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   fire in footwear factory

फुटवियर फैक्टरी में लगी आग

Sun, 27 Jun 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
fire in footwear factory
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के भाग दो स्थित एक फुटवियर फैक्टरी में शनिवार दोपहर को आग लग गई। कर्मचारियों और श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। आग से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

एमआइई के फेस-2 के प्लॉट नंबर 85 में चल रही फैक्टरी में शनिवार को भी अन्य दिनों की तरह उत्पादन कार्य चल रहा था। फैक्टरी कर्मचारियों ने बताया कि 100 से अधिक श्रमिक फैक्टरी में काम कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे फैक्टरी की दूसरी फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। दूसरी और पहली मंजिल पर कार्यरत श्रमिक नीचे उतर कर बाहर भागने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। एक-एक करते कुछ ही मिनट में चार दमकल गाड़ियां के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। उधर, फैक्टरी कर्मचारियों ने ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद काफी मात्रा में कच्चे और तैयार माल को बाहर निकाल कर जलने से बचा लिया। घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फैक्टरी की पहली और दूसरी मंजिल पर मौजूद लाखों रुपये का कच्चा और तैयार माल जल गया। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मी ने बताया कि आग फैक्टरी के कवर्ड एरिया में लगी थी। इसलिए दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक श्रमिक ने बताया कि आग लगने से पहले एक मशीन से आयल का रिसाव हो रहा था, इसलिए हो सकता है इसी आयल की वजह से आग लगी हो। आग लगने के सही कारणों का खुलासा जांच और समीक्षा ही होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed