फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire in a godown

दिवाली की आतिशबाजी से इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग

Wed, 11 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fire in a godown
शहर के मुख्य डाकघर के साथ वाली गली में मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां देर शाम तक लगी रही। वहीं पीड़ित व्यापारी ने फायर ब्रिगेड पर लचर सेवा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


झज्जर रोड स्थित मुख्य डाकघर के साथ वाली चौड़ी गली में गुरुद्वारे के साथ स्थित इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में मंगलवार रात आठ बजे अचानक आग लग गई।

आग के इस भयानक हादसे में काफी संख्या में रेफ्रिजेरेटर, माइतक्रोवेव ओवन, वॉशिंग मशीन, एसी और एलईडी टीवी जल गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


घटना के वक्त गोदाम में कोई नहीं था। पड़ोस के युवक मनोज कुमार ने बताया कि लोगों ने गोदाम के अंदर से धुआं उठते हुए देखा तो फायर ब्रिगेड को और गोदाम के मालिकों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गोदाम झज्जर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के शोरूम एमएस इंटरप्राइजेज का है। इसके मालिक आनंद कुमार हैं। गोदाम मालिकों का कहना है कि यह हादसा एक जलता हुआ रॉकेट (पटाखा) गिरने से हुआ।

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एक दमकल गाड़ी ने बचाव कार्य शुरू किया। शहर थाना प्रभारी रणधीर सिंह भी घटना स्थल पहुंचे। आग बहुत तेजी से विकराल रूप लेती गई, इसलिए दो और दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। लेकिन इन गाड़ियों का पानी बार-बार खत्म होता रहा।

एक गाड़ी का पाइप बहुत ज्यादा लीक कर रहा था। जिससे पानी की बौछार का प्रेसर नहीं बन पाया और आग बुझाने में कठिनाई हुई। पीड़ित पक्ष की ओर से ओम प्रधान ने शिकायत की कि आग लगने की सूचना देने के लिए फायर ब्रिगेड को फोन किया तो करीब 20 मिनट तक किसी ने नहीं उठाया।


इतना ही नहीं फोन पर बात होने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 45 मिनट में घटना स्थल पहुंची। बचाव कार्य के दौरान एक बार तो तीनों गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। जिससे आग दुबारा बढ़ गई। आग बुझान में करीब दो घंटे लग गए। लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed