{"_id":"68f90dac94ebcc050b073e85","slug":"fire-breaks-out-at-toy-factory-in-haryana-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में खिलौना फैक्ट्री में लगी आग: करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में खिलौना फैक्ट्री में लगी आग: करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान, पुलिस कर रही जांच
Wed, 22 Oct 2025 10:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:30 PM IST
सार
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित रोहद के औद्योगिक क्षेत्र में प्ले ग्रो टॉयज नामक खिलौना फैक्टरी में बुधवार देर शाम को अचानक आग लग गई। फैक्ट्री मालिक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
खिलौना फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित रोहद के औद्योगिक क्षेत्र में प्ले ग्रो टॉयज नामक खिलौना फैक्टरी में बुधवार देर शाम को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की फैक्टरी में रखा माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक दिल्ली रोहिणी निवासी रोहित छाबड़ा को आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के साथ देर रात तक प्रयास करती रही। बहादुरगढ़ की दमकल गाड़ियों के अलावा झज्जर, खरखौदा और सांपला से भी टीम बुलानी पड़ी। फैक्टरी में रखे प्लास्टिक, रबड़ और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी पकड़ी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फैक्टरी में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब इस फैक्टरी में आग लगी हो। इससे पहले 6 मई 2025 को भी यहां आग लग चुकी थी। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग से उनका करोड़ों रुपये का माल जल गया है।
विज्ञापन