{"_id":"a7d8c427db01b76364bf0bd795ee639b","slug":"fight-between-two-shopkeepeer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी कमेटी मार्केट के दुकानदारों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी कमेटी मार्केट के दुकानदारों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेन बाजार स्थित पुरानी कमेटी मार्केट में दो दुकानदारों के बीच झगड़े में जमकर लात-घूसे, राड, डंडे चले। इतना ही नहीं एक दुकानदार ने दूसरे पर पिस्तौल तान दी। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचने के बाद कुछ देर बाद आए अन्य युवकों ने एक दुकान के अंदर घुसकर दो युवकों पर हमला कर दिया, दुकान के शीशे तोड़ दिए गए। ऐसे में दिनभर यहां दहशत का माहौल रहा। झगड़े में दोनों पक्षों के कई युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी।
मार्केट में लाइफ स्टाइल फैशन प्वाइंट के संचालक राजेंद्र, युद्धवीर व ए-टू-जेड के दुकानदार रवि व रूसी ने कपड़ों व जूतों की दुकानें कर रखी है। दोनों दुकानदारों के बीच कुछ दिन से किसी न किसी बात पर अंदर ही अंदर तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलते ही उनके बीच में बात बढ़ गई। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। मामला बढ़ता चला गया और शिकायत पुलिस स्टेशन तक जा पहुंची। ए टू जेड के दुकानदार रूसी का आरोप था कि जब वह दुकान पर था तो बाहर से आए कुछ युवकों ने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्तौल तान दी। इस पर उसने पिस्तौल तानने वाले के हाथ को दूर किया तो इसी बीच पिस्तौल नीचे गिर गई।
इसी बीच उनमें जमकर लात-घूसें भी चले। अन्य लोगों की मदद से उन पर हमला करने के लिए आए युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। झगड़े में दुकानदार राजेंद्र के भाई राजबीर को भी काफी चोटें आई। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही थी कि दोपहर बाद ए टू जेड दुकान पर बैठे रूसी के भाई मनोज व एक अन्य युवक पर कुछ युवकों ने अचानक राड, डंडों से हमला बोल दिया। उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हास्पिटल ले जाया गया। वहीं दूसरे पक्ष से राजेंद्र व युद्धबीर का कहना है कि पहले उनके साथ झगड़ा किया गया। उन्होंने पिस्तौल नहीं तानी। इस घटना को लेकर डीएसपी सुरेश कुमार व थाना शहर प्रबंधक रणधीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
दहशत से बंद हुई दुकानें
दिनभर यहां पर चले घटनाक्रम से आसपास के दुकानदार भी सहम गए। लोगों की भीड़ भी यहां जमी रही। झगड़े के चलते यहां की दुकानदारी भी प्रभावित हुई। ऐसे में कई दुकानदारों ने रोष स्वरूप तो कुछ ने अपनी मर्जी से अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। पूरे दिन यहां दहशत का माहौल रहा। यहां से गुजरने वाला हर कोई टूटे शीशों, पुलिस पहरा व लोगों की भीड़ को देखकर जानकारी जुटाता नजर आया।
व्यवसायिक प्रतिद्वंदता का अंदेशा
जिस जगह पर दो दुकानदारों के बीच दिनभर तनातनी, मारपीट की घटना हुई वह बाजार की काफी जानी-पहचानी जगह है। यहां पर दुकानदारों का व्यवसाय खूब चल रहा है। माना जा रहा है कि लाइफ स्टाइल फैशन प्वाइंट व ए टू जेड के संचालक ों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंदता अंदेशे के चलते ही पूरी वारदात हुई है। हालांकि कुछ समय पहले तक दोनों दुकानों के संचालकों में काफी अच्छी ऊठ-बैठ थी, लेकिन अंदर ही अंदर उनमें आपसी मतभेद भी गहरा रहे थे। इसी के चलते तो शुक्रवार को मार्केट खुलते ही उनमें मारपीट की नौबत तक आ गई।
बढ़ाया पुलिस पहरा
मेन बाजार में झगड़े में हथियार तक निकलने, तोडफ़ोड़ की घटना होने से पुलिस काफी अलर्ट हो गई। डीएसपी सुरेश कुमार ने यहां पर पीसीआर व राइडर टीम को तैनात कर दिया। वहीं सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है जो कि यहां हर तरह की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।