फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fierce fire in HSIIDC shoe factory, 12 vehicles caught in 8 hours

एचएसआईआईडीसी में जूता फैक्टरी में लगी आग, 12 गाड़ियों ने 8 घंटे में पाया काबू

Wed, 03 Mar 2021 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in HSIIDC shoe factory, 12 vehicles caught in 8 hours
फुटवियर कंपनी में लगी आग और मौके पर जुटी भीड़। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में स्थित एक फुटवियर कंपनी में सोमवार की देर शाम भयंकर आग लग गई। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है। इससे पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। करोड़ों का तैयार व कच्चा माल के अलावा मशीनें भी जल गईं। आसपास के कई जिलों से फायर की गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलाई र्गइं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने 12 गाड़ियों की मदद से आठ घंटे में आग पर काबू पाया। इससे फैक्टरी मालिक को करोड़ों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई फैक्टरी कर्मचारी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में स्थित प्लॉट नंबर 45 ई में इंपेक्ट इंडिया पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी चलती है। बीती शाम करीब आठ बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस आग की चपेट में कोई कर्मचारी नहीं आया। आशंका है कि आग शॉर्ट-सर्किट होने के कारण लगी है। आग लगने की सूचना फैक्टरी कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के अलावा शहर के इंदिरा मार्केट में स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय से दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। वहीं एचएसआईआईडीसी से भी फायर की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। आग इतनी भयंकर थी कि बहादुरगढ़ की पांच गाड़ियां आग बुझाने में कम पड़ गई। बाद में झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी के अलावा भिवानी से भी गाड़ियां मंगवानी पड़ी। आग बुझाने के लिए झज्जर से दो, रोहतक से तीन, भिवानी व चरखी दादरी से एक-एक गाड़ी पहुंची। मौके पर आसपास की फैक्टरियों के कर्मचारियों की भीड़ भी लगी रही।
विज्ञापन

38 कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे
एचएसआईआईडीसी में सोमवार की रात लगी आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 38 कर्मचारी जुटे रहे। इसके बावजूद आठ घंटे आग बुझाने में लग गए। सोमवार शाम आठ बजे लगी आग मंगलवार की घनी सुबह करीब चार बजे तक काबू हुई। फायर अधिकारी विकास कुमार व संजीव डागर भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों का हुआ नुकसान
आग की भेंट चढ़ी फुटवियर कंपनी के मालिक राजीव मदान ने बताया कि आग लगने से पूरी फैक्टरी खाक हो गई। फैक्टरी में कच्चा व तैयार माल रखा हुआ था। साथ ही मशीनें भी चौपट हो गई। आग लगने से उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई फैक्टरी कर्मचारी चपेट में नहीं आया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने क ी आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed