फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fever patients are increasing, self-doubt is becoming a burden

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ रहे बुखार के मरीज, खुद की डॉक्टरी पड़ रही भारी

Mon, 25 Aug 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fever patients are increasing, self-doubt is becoming a burden
बहादुरगढ़। बदलते मौसम से वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें खुद की डॉक्टर भारी पड़ रही है। एंटीबायोटिक दवाएं लेने और अधूरे इलाज से बुखारी-खांसी को ठीक होने में दोगुना समय लग रहा है। कुछ लोगों की खांसी ठीक होने में 15 से अधिक दिन लग रहे हैं। बहादुरगढ़ के न केवल सरकारी बल्कि निजी क्लीनिकों पर भी बच्चों समते बड़ों की भी बुखार से पीड़ित लोगों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल ने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों में मांसपेशियों, पैरों और सिर में दर्द हो रहा है। जल्दी थकान हो रही है। जुकाम खांसी भी है। इसके लक्षण प्रतीत होने पर विशेषज्ञ से दवा लेने पर तीन से पांच दिन में ये ठीक हो रहा है।
विज्ञापन

खुद से एंटीबायोटिक या झोलाछाप के इलाज से स्थिति बिगड़ रही है। कई बार झोलाछाप एस्टेरॉयड देते हैं जिससे कुछ घंटों में ही आराम मिलने लगता है। बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाती। खांसी को तो ठीक होने में 15 से 20 दिन लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार में दवाएं छोड़ने पर स्वास्थ्य और बिगड़ रहा है। इससे मरीजों को घबराहट, पसीना आने की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान

-पानी को उबालकर पीएं, खांसी-जुकाम होने पर मास्क लगाएं।

-बच्चों को बड़ी बोतल भरकर दें, स्कूली टंकी के पानी से बचाएं।

-गले-कटे हुए फल और बासी भोजन न खाएं। ठंडी सामग्री से बचें।

-रात को एसी का तापमान बढ़ा लें, बुखार आने पर पैरासिटामोल लें।

-खांसी-खरास में गुनगुने पानी में सेंधा नमक डाल गरारें करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed