{"_id":"69fdeb6f83fd3fc4ce06edb4","slug":"female-students-excited-after-receiving-degrees-at-the-convocation-ceremony-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123528-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दीक्षांत समारोह में डिग्रियां लेकर छात्राएं उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दीक्षांत समारोह में डिग्रियां लेकर छात्राएं उत्साहित
Sat, 09 May 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 09 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के जसौर खेड़ी गांव स्थित कॉलेज में डिग्रियां हासिल करने वाली छात्राएं व स्टाफ।
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय जसौर खेड़ी में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्नातक छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। उपाधि वितरण के बाद छात्राओं ने शपथ ली कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करेंगी तथा अपने महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगी।
समारोह में मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार रहे। उन्होंने स्नातक छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं तथा अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि यह उपाधि केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
समारोह में मंच संचालन डॉ. सुनैना ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रियंका अग्रवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर महाविद्यालय के रजिस्ट्रार अनिल कुमार, डॉ. सुनील, डॉ. पूनम, डॉ. सुनील कुमार, मनजीत कुमार एवं लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।