Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   February 17th saw record heat after six years, with the day's temperature four degrees above normal.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 साल बाद 17 फरवरी को रिकॉर्ड गर्मी, दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री ज्यादा

Wed, 18 Feb 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
February 17th saw record heat after six years, with the day's temperature four degrees above normal.
बहादुरगढ़। फरवरी अभी बीता भी नहीं है और गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को दिन का पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। छह साल बाद 17 फरवरी को रिकाॅर्ड गर्मी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ दिल्ली से डॉ. आदित्य श्रीवास्तव बताते हैं कि यदि यही स्थिति रही तो 25 फरवरी के बाद झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

दोपहर के समय तो हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर गर्मी का असर साफ नजर आया। फरवरी में ही मार्च जैसी चुभन महसूस होने लगी है। पिछले करीब 10 दिनों से लगातार तेज धूप निकल रही है। मंगलवार को भी सूर्यदेव पूरे तेवर में चमके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि छह साल बाद 17 फरवरी को इतनी अधिक गर्मी दर्ज की गई है। यह असामान्य बढ़ोतरी आने वाले दिनों में तापमान के और तेजी से बढ़ने के संकेत दे रही है। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में दिन का पारा 30 डिग्री पहुंच सकता है।
इस तरह रहा तापमान का 6 साल में हाल
साल

औसत अधिकतम
औसत न्यूनतम

2021

25.6

10.3

2022

24.3

10.2

2023

26.2

11.2

2024

24.4

9.3

2025

26.7

11.4

2026

29

16 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed