{"_id":"c8e61c8417913321d6d73874d828081d","slug":"father-died-son-njured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व बाइक की टक्कर में पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व बाइक की टक्कर में पिता की मौत, बेटा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर सिकंदरपुर गांव के पास एक
विज्ञापन
ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका
पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस
को दी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं ट्रक चालक ट्रक मौके पर ही छोड़ फरार हो गया।
उखलचना निवासी श्योराम अपने बेटे सुनील के साथ बाइक पर किसी काम के लिए झज्जर आया था। जब वो अपना कार्य पूरा कर वापस जा रहे थे तो सिकंदरपुर गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक के साथ हो गई।
इस घटना में दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने श्योराम को मृत घोषित कर दिया, वहीं सुनील की हालत गंभीर होने के चले उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची।
सिटी चौकी प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्यारोम के शव का पोस्टमार्टम कर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।