फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   father attack to 11 yrs old daughter with axe

पिता ने 11 वर्षीय मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या

Sun, 07 Feb 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
father attack to 11 yrs old daughter with axe
मासूम के शव को लेकर जाते परिजन व पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेरी। डीघल गांव में एक पिता ने शनिवार सुबह 5 बजे अपनी 11 वर्षीय बेटी पर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। बेटी पर कुल्हाड़ी से वार करने से पहले आरोपी ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इस बीच मां ने धक्का मारकर बेटे की जान को बचा लिया, लेकिन बेटी की जान को नहीं बचा सकी। बेटे को सिर में चोटें आई हैं। सिर में चोट आने के बाद बेटे रौनक को प्राथमिक उपचार के लिए डीघल सीएचसी में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे छुट्टी दे दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद डीघल चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया। एएसएल ने मौका मुआयना कर सबूत जुटाए। पत्नी के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरोपी आनंद की पत्नी ललीता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। शुक्रवार रात को सभी परिवार के सदस्य खाना खाकर कमरे में सो गए थे। उसी कमरे में आनंद चारपाई पर सो रहा था और शनिवार सुबह 5 बजे जब उसने देखा तो आनंद हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुआ था। जैसे ही वह 9 साल के बेटे रौनक पर कुल्हाड़ी से वार करने लगा तो उसने उसको धक्का दे दिया और जिससे बेटा बच गया। बाद में बेड पर सो रही 11 वर्षीय मासूम बेटी दीपिका की गर्दन पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे दीपिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ललीता के बयान पर आरोपी पति आनंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने झज्जर के नागरिक अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

डीघल गांव में एक पिता ने अपनी मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी है। जबकि बेटे रौनक को सिर में चोटें आई हैं। आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed