फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers' worries increased with rising temperatures in March

Jhajjar-Bahadurgarh News: मार्च में बढ़े तापमान के साथ बढ़ी किसानों की चिंता

Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers' worries increased with rising temperatures in March
बादली। मार्च माह के मध्य में ही तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ गई है। जिसके कारण अब खेतों में लहरा रही गेहूं की फसल पर नुकसान हो सकता है। मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी होने के कारण अब गेहूं की फसल भी समय से पहले पकने लगी है। जबकि अभी समय के अनुसार गेहूं के पकने में 20 दिन बाकी है। ऐसे में खेतों में गेहूं की फसल तेज गर्मी से पकने पर सफेद भी पड़ने लगी है।
विज्ञापन

किसान जगबीर, मनदीप, गोलू और जीते का कहना है कि ऐसी गर्मी से गेहूं में पकाव जल्दी आया है। ऐसे में दाना छोटा और उसमें वजन की मात्रा भी कम है। दाने में दस से बीस प्रतिशत तक कमी हो सकती है। गेहूं की फसल में सिंचाई कार्य किसानों ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं कृषि अधिकारी एसडीओ सुनील कौशिक का कहना है कि अगेती गेहूं की फसल में तेज धूप निकलने का परिणाम नुकसानदायक है। तापमान के बढ़ने से गेहूं की पकाई तेजी के साथ हो रही है जिससे उत्पादन कम होने का अनुमान है। जिसके लिए किसानों को सिंचाई कार्य शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रही मौसम की स्थिति
हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की। वहीं आर्द्रता 41 प्रतिशत व ओसांक बिंदु 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed