{"_id":"69582ca9d976b6beda027913","slug":"farmers-were-given-training-on-protected-cultivation-of-marigolds-and-other-flowers-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-119978-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गेंदे और फूलों की संरक्षित खेती पर किसानों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गेंदे और फूलों की संरक्षित खेती पर किसानों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो 73: मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र में बागवानी योजनाओं की
- फोटो : संगठन
बादली। गांव मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र में बागवानी योजनाओं व उन्नत तकनीकों के माध्यम से फूलों की खेती विषय पर एक साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य फूलों की खेती के लिए नवीनतम तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाना है।
इस दौरान महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के विशेषज्ञों ने फूलों की फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन, कीट प्रबंधन तथा विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा, नई दिल्ली से आए वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को गेंदे के फूल उत्पादन, फूलों की संरक्षित खेती (पॉलीहाउस/ग्रीनहाउस) व अन्य उत्पाद तैयार करने की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र के संचालक एवं परियोजना अधिकारी डाक्टर सुरेश चंद ने किसानों को खुले क्षेत्र व संरक्षित संरचनाओं में फूलों की उन्नत खेती के साथ-साथ सरकार की विभिन्न बागवानी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
डॉक्टर हेमन्त कुमार ने कहा कि नर्सरी में पौध तैयार करने पर अनुदान आधारित आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों ने केंद्र पर संचालित सभी कार्यक्रमों का अवलोकन किया और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।