फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers tractor march with tricolors till Shahjahanpur border today

शाहजहांपुर बॉर्डर तक तिरंगों के साथ किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज

Wed, 06 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers tractor march with tricolors till Shahjahanpur border today
एक टेंट में झाड़ी से सफाई करती सोनिया मान। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण बुधवार को टीकरी बॉर्डर पर किसानों की मुख्य सभा सुचारु रूप से नहीं चल पाई तो किसानों ने वीरवार के निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारी की। आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने एक-एक किसान से मिलकर टीकरी बॉर्डर से शाहजहांपुर तक ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। किसान अपने ट्रैक्टरों पर संगठन के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर चलेंगे। फिल्म अभिनेत्री सोनिया मान ने भी बुधवार को किसानों के पड़ाव में टेंट व भोजन आदि की सेवाओं की शुरुआत की।
विज्ञापन

हरियाणा के किसान संगठनों की समन्वय समिति ने बुधवार को अपनेे अगले कई दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा तैैयार की। इन संगठनों के नेताओं की बैठक में किसान विकास सीसर ने कहा कि सरकार सुनवाई नहीं कर रही। सरकार बरगला रही है। पिछली बैठक का परिणाम शून्य रहा। आठ जनवरी की बैठक से भी उम्मीद नहीं है, इसलिए किसान आंदोलन से पीछे नहीं हट सकते। हरियाणा-पंजाब के किसानों को केंद्र सरकार पर भरोसा नहीं है। सरकार बातचीत और कमेटी बनाने के बहाने टालना चाहती है। भारतीय किसान यूनियन के जोगेंद्र नैन और विकास चैनथ भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

नैन ने बताय कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च 7 जनवरी को 11 बजे टीकरी बॉर्डर से शुरू होगा। उसके बाद रास्ते में से भी किसानों के ट्रैक्टर मार्च में शामिल होते जाएंगे। यह यात्रा हरियाणा-राजस्थान के बॉर्डर शाहजहांपुर तक जाएगी। रास्ते में सरकार ने रोकने की कोशिश की तो वहीं हाईवे पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। नैन ने कहा कि वीरवार का ये मार्च 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल होगा। सभी ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगा होगा। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो दिल्ली में इंडिया गेट पर होने वाली 26 जनवरी की परेड में भी किसान अपने हजारों ट्रैक्टरों पर सवार होकर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को पुण्यतिथि पर किसान नेता चौ. छोटूराम को याद किया जाएगा। उस दिन हरेक टोल पर 11-11 लोग अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैन ने कहा कि किसान यूनियन गांव-गांव घर-घर संपर्क कर रही है। प्रदेश के सभी 6500 गावों के हर घर से एक सदस्य को आंदोलन में शामिल करने का आह्वान कर रही है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को महिला दिवस के मौके पर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। 23, 24 और 25 को राज्यपाल के आवास का घेराव करेंगे। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से बुधवार को भी सैकड़ों किसान आंदोलन में पहुंचे। हालांकि कुछ किसान अपने घरों के लिए भी निकल गए। पंजाबी और मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री सोनिया मान ने बुधवार को आंदोलनकारियों के लिए सुविधा कैंप लगा दिया। उन्होंने इस मौके पर खुद भी झाड़ू लगाया। सोनिया मान ने बहादुरगढ़ के नया बस अड्डा परिसर में किसानों के लिए विशाल टेंट लगवाया है। इसमें बिस्तर, भोजन व स्नान आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। सोनिया ने बताया कि उनके टेंटों मे 1000 से ज्यादा महिला आंदोलनकारियों के रहने की व्यवस्था रहेगी।
केएमपी पर रहेंगी सुविधाएं
बादली। ढांसा बॉर्डर पर गुलिया खाप तीसा की ओर से धरना 32वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान आंदोलन धरने की अध्यक्षता करते हुए तीसा गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने कहा 7 जनवरी को कुंडली- मानेसर एक्सप्रेस पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेताओं ने फैसला लिया है कि हरियाणा के प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को आंदोलन में पहुंचना है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने वाले सभी किसानों के लिए बादली केएमपी टोल पर सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। बुधवार को दिल्ली के ढांसा बॉर्डर पर चल रहे धरना प्रदर्शन पर बारिश से बचने के लिए वाटर प्रूफ टेंट का प्रबंध किया गया। विनोद बादली ने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर तीनों किसान विरोधी कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये सब कार्यक्रम किसान आंदोलन को बढ़ाने के लिए किए जाएंगे। अंत में धरने पर फैसला लिया गया कि कल ट्रैक्टर रैली में प्रत्येक गांव से कम से कम 10 ट्रैक्टर भाग लेंगे। धरने को किसान सभा पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश बेनीवाल ने भी संबोधित किया। धरने पर सतबीर गांव निमाणा, श्रीराम यादव गांव मुंडाखेड़ा, पारू प्रधान बामडोला, शैलेश ठेकेदार गांव मुंडाखेड़ा और ईश्वर पहलवान गांव पातली आदि उपस्थित रहे।

फोटो 15 : सोनिया मान द्वारा बहादुरगढ़ के नए बस अड्डा परिसर में किसानों के लिए लगवाए गए टेंट।
फोटो 16 : एक टेंट में सफाई करतीं सोनिया मान।

 सोनिया मान द्वारा बहादुरगढ़ के नए बस अड्डा परिसर में किसानों के लिए लगवाए टेंट। संवाद

सोनिया मान द्वारा बहादुरगढ़ के नए बस अड्डा परिसर में किसानों के लिए लगवाए टेंट। संवाद- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed