{"_id":"60048c8e8ebc3e31c77be4f2","slug":"farmers-stay-away-from-inflammatory-speech-vinod-badli-bahadurgarh-news-rtk591328980","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषणबाजी से दूर रहे किसान : विनोद बादली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ भाषणबाजी से दूर रहे किसान : विनोद बादली
विज्ञापन
आंदोलन रणनीति की जानकारी किसानों को देते खाप प्रधान विनोद। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बादली (बहादुरगढ़)। किसान आंदोलन स्थल पर 18 जनवरी को महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ दिल्ली की महिला टीमें भाग लेंगी। सर्वखाप और गुलिया खाप के नेतृत्व में चले रहे किसान आंदोलन में खाप प्रधान विनोद बादली ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विनोद बादली ने कहा कि आंदोलन अनुशासित तरीके से चल रहा है। उन्होेंने किसानों से भड़काऊ भाषणबाजी नहीं करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सुनील गुलिया पर दर्ज किए गए मुकदमे की निंदा करते हुए सहयोग करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसान आंदोलन में लामबंद किया जाएगा। महिलाओं की ताकत सर्वोपरि होती है। जहां महिलाओं की भागीदारी होगी, वहां जीत निश्चित मानी जाती है। कबड्डी में भारतीय कबड्डी टीम की सदस्य रामभतेरी और सुमन भी भाग लेंगी।
बादली ने अपील करते हुए कहा कि 18 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को धरने पर लेकर पहुंचे। रविवार को धरने पर समस्त गांव तलाव वासी दल बल के साथ पहुंचे। तलाव गांव के सरपंच मंजीत ने घोषणा की कि भविष्य में भी किसान आंदोलन में सहयोग करते रहेंगे। समसपुर माजरा के ग्रामीण दल-बल और खाद्य सामग्री के साथ धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन
धरने को कादियान खाप के प्रधान बिल्लू कादियान, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश बेनीवाल, बेदपाल ठेकेदार बेरी, सतबीर सिंह एडवोकेट, योगिंद्र खेड़का गुज्जर, कपिल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन दिल्ली ने भी संबोधित किया। दिल्ली से पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह डागर ने कहा कि अनुशासन ही एक मात्र हथियार हमारे पास है, जिसके बल पर हम यह आंदोलन जीत सकते हैं। ब्रह्मानंद कादियान, रामचंद्र यादव, वेदपाल गुलिया, हिम्मल पहलवान, कप्तान गुलिया, दिलबाग बिरधाना, लखविंदर सिंह मुंडाखेड़ा व अन्य किसान मौजूद रहे।
यह होगी रणनीति
19 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए किसान ट्रैक्टर पर धरना स्थल पर रिहर्सल करेंगे, जिसमें पूर्व सैनिक और किसान भागीदारी करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से परेड करेंगे और हर गांव से कम से कम पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली किसान परेड में शामिल होंगे। हर गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली महिला किसानों की आएगी। 18 जनवरी को महिला किसान दिवस पर धरनास्थल का संचालन और भूख हड़ताल महिलाएं करेंगी। किसानों को एनआईए के नोटिसों का विरोध किया जाएगा। हरियाणा के किसान नेता विधायकों के पास जाकर किसानों के समर्थन में इस्तीफा मानेंगे।