फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers should keep an eye on the farm and keep an eye on the border: Tikait

किसान एक नजर खेत पर व दूसरी नजर बॉर्डर पर रखें : टिकैत

Wed, 03 Mar 2021 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers should keep an eye on the farm and keep an eye on the border: Tikait
झज्जर। मंगलवार दोपहर को भाकियू नेता राकेश टिकैत झज्जर पहुंचे। ग्वालिशन रोड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बात करने के तैयार नहीं है। सरकार एमएसपी निर्धारित नहीं कर रही है, कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जा रहा है। किसानों की बात सुनने के लिए सरकार तैयार नहीं है। इससे लगता है कि यह आंदोलन लंबा चलेगा। टिकैत ने कहा कि इस साल के अंत तक मामला सुलझने के आसार हैं। किसानों को सलाह दी कि किसान एक नजर खेत पर व दूसरी नजर बार्डर रखें। किसानों का आंदोलन पूरी तरह मजबूत हैं। एमएसपी नहीं मिलने से पूरे देश के किसान को नुकसान है। किसान अपना नुकसान व फायदा पूरी तरह से जानता है। आज किसान जागरूक हो चुका है। अपने हकों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रहा है। उनके साथ यूनियन के महासचिव डिंपी अहलावत मौजूद थे। वे राजस्थान के झुंझुंनू जाते समय कुछ देर के झज्जर बाईपास पर रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed