{"_id":"697d137945f6f39f2e0e1a91","slug":"farmers-protested-demanding-a-cbi-investigation-into-the-paddy-scam-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131154-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
30jjrp05- लघु सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। संवाद
झज्जर। धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिले के किसान शुक्रवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे। किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।
किसानों का मोर्चा अनाज मंडी से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंचा। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए किसानों ने सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने और धान खरीद में बड़े स्तर पर घोटाले का आरोप लगाया।
किसानों का कहना है कि धान घोटाले से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच केवल सीबीआई से ही संभव है। जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
मांग पत्र में धान घोटाले की सीबीआई जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर बड़ी रैली करेंगे जिसमें प्रदेशभर से किसान शामिल होंगे।
वहीं यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर किसान नेता बचते नजर आए और उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।