फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers protest, preparation, villege

किसानों ने बंद को सफल बनाने के लिए की तैयारियां, गांव-गांव जाकर मांगेंगे समर्थन

Fri, 12 Mar 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, preparation, villege
टीकरी बॉर्डर पर सभा में मौजूद किसान। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। 26 मार्च को भारत बंद के एलान के बाद किसान नेताओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों के नेताओं का कहना है कि इस बार भारत बंद को हर तरह से सफल बनाने के लिए अलग-अलग राज्यों में किसान नेता जा रहे हैं। उनके मुताबिक टीकरी बॉर्डर से भी कई किसान नेता पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी जा रहे हैं। जहां किसानों के अलावा अन्य लोगों को भी कृषि बिलों के नुकसान के बारे में बता रहे हैं। साथ ही गांव-गांव जाकर भारत बंद के समर्थन की भी अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के किसान संगठन के नेताओं विकास सीसर, जोगेंद्र जैन, पंजाब के किसान संगठनों के नेता जसबीर सिंह, प्रगट सिंह ने कहा कि भारत बंद के ऐलान के बाद वे अपने साथियों के साथ टीकरी बॉर्डर से अन्य स्थानों के लिए जा रहे हैं। जहां वह गांव-गांव जाकर किसानों से मिल रहे हैं। कृषि बिलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही भारत बंद का समर्थन करने को लेकर भी अपील कर रहे हैं। 26 मार्च को अधिक से अधिक किसानों को आसपास के हाईवे पर जाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नेताओं का कहना है कि ऐसी ही अपील किसान नेता भारत के हरेक राज्य में कर रहे हैं। किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक बिल वापसी नहीं होते, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। पहले से अब के आंदोलन में बदलाव भी होंगे। इसके लिए आगे की रणनीति भी किसान नेता बना रहे हैं। अब गांव-गांव जाकर किसानों से दिल्ली पहुंचने को लेकर भी अपील की जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि हम गर्मी को देखते हुए आंदोलनकारियों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराने में जुटे हैं। किसानों को ठंडा पानी, वाटर कूलर आदि की सुविधा मिले, इसके लिए कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (डकोंदा) के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार है, कुछ ही दिनों में इसकी कटाई भी शुरू होगी। ऐसे में बॉर्डरों पर डटे किसान कुछ दिनों के लिए अपने-अपने गांवों की ओर फसल काटने के लिए लौटेंगे, लेकिन बॉर्डर खाली नहीं होंगे। इसके लिए हम लोग अन्य वर्गों के लिए अपील कर रहे हैं इस दौरान वे मोर्चा संभाले।

बसंती पगड़ी पहनकर आएंगे युवा
23 मार्च के शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर युवा किसान कई राज्यों से टीकरी बॉर्डर पर पहुंचेंगे। इस दौरान सभी नौजवान बसंती पगडिय़ां पहनकर टीकरी बॉर्डर पहुंचेंगे। युवाओं का कहना है कि 23 मार्च को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से काफी तादाद में युवा आएंगे। इसके लिए कई युवा संगठनों ने अपने-अपने राज्यों में अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed