फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers' march to Delhi announced and security increased

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों के दिल्ली कूच के एलान के और बढ़ाई सुरक्षा

Wed, 21 Feb 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers' march to Delhi announced and security increased
बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल।
बहादुरगढ़। बुधवार को पंजाब-हरियाणा के दाता सिंह वाला बॉर्डर से आंदोलनकारी किसानों के दिल्ली कूच की संभावनाओं को देखते हुए टीकरी बॉर्डर पर नाकेबंदी और मजबूत कर दी गई है। पुलिस बल बढ़ाया गया है। अर्धसैनिक बल तैनात है। कंटीले तार और सीमेंट के बैरिकेड से किसानों को रोका जाएगा। दिल्ली और बहादुरगढ़ के पुलिस अधिकारी दौरा कर व्यवस्थाओं मजबूत बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 मोड़ और टीकरी बॉर्डर पर अर्ध सैनिक बल और पुलिस फोर्स तैनात रही। बैरिकेडिंग मजबूत की गई है। टीकरी बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़ और झाड़ौदा बॉर्डर पूरी तरह से बंद है। पंजाब-हरियाणा के दाता सिंह वाला बॉर्डर यहां से किसानों के कूच करने के एलान के बाद अधिकारियों ने बुधवार को यहां व्यवस्थाएं और मजबूत कर दी हैं, हालांकि टीकरी बॉर्डर से आंदोलनकारी किसान काफी दूर हैं लेकिन पुलिस प्रशासन यहां सुरक्षा में कोई चूक नहीं करना चाहता, इसलिए सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए जा रहे हैं। कंटीले तार लगाए गए हैं। सीमेंट के बैरिकेड के आसपास अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। जिले की सीमा पर स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है। कई स्थानों पर लगाए गए नाकों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आंसू गैस के अलावा अन्य आवश्यक सामान के साथ पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

6-7 लेयर में बैरिकेडिंग
बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर झज्जर पुलिस तैनात है तो इसके 700 मीटर आगे टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है। दोनों इलाकों की पुलिस द्वारा 6-7 लेयर में बैरिकेडिंग कई दिनों से की गई है। दिन भर दोनों इलाकों में पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बल सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीवीसी मार्केट मोड़ पर बैरिकेडिंग की
दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए मजबूत इंतजाम किए हुए हैं। दिल्ली सीमा में स्थित टीकरी कलां मेट्रो स्टेशन के साथ पीवीसी मार्केट की तरफ भी अब बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहां पर सुरक्षा बल के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि तैनाती वाले क्षेत्र में वाहन न आने पाएं। यहां से केवल पैदल राहगीरों और साइकिल सवार यात्रियों के लिए रास्ता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed