फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers in Asoda protested against the power grid corner and refused to allow the installation of poles

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा में किसानों ने किया पावर ग्रिड कोने का विरोध, नही लगने दिए खंभे

Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Asoda protested against the power grid corner and refused to allow the installation of poles
बहादुरगढ़। गांव आसौदा के ग्रामीणों ने लोहारहेड़ी रोड पर खेतड़ी-नरेला पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन के खंभे लगाने के कार्य का विरोध किया है। बुधवार को दोपहर के समय काफी संख्या में ग्रामीण खेतों में जमा हो गए और उन्होंने काम बंद करवाते हुए विरोध किया। किसानों का कहना है कि बिना उचित मुआवजा दिए उनकी जमीन पर ट्रांसमिशन लाइन नहीं डालने दी जाएगी।
विज्ञापन

आसौदा के किसान कृष्ण, अनिल प्रधान, उदे, दयानंद, जयसिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की सहमति और हक को नजर अंदाज कर कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक जमीन का मुआवजा बाजार भाव से तय नहीं होता, तब तक किसी भी हाल में खंभे लगने नहीं दिए जाएंगे ग्रामीणों ने प्रशासन को भी अवगत कराया कि बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसमिशन लाइन जरूरी है लेकिन इसके साथ ही किसानों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि ट्रांसमिशन लाइन गुजरने से खेती योग्य जमीन का नुकसान होगा, जिसके लिए उन्हें वाजिब मुआवजा मिलना चाहिए। वीरवार को दोपहर 12 बजे इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम नसीब कुमार के साथ बैठक तय की गई है। ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनेगा और समाधान निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed