{"_id":"5f3ae05e8ebc3e3cd92191fe","slug":"farmer-struck-by-current-from-high-voltage-line-died-on-the-spot-jhjhar-news-rtk569185715","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत
विज्ञापन
झज्जर। सेहलंगा गांव के खेतों में काम कर रहा एक 20 वर्षीय किसान 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन के करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना दी गई तो पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भेजा गया। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार मुनीमपुर गांव निवासी 20 वर्षीय परमिंदर पुत्र बलवान सोमवार को सेहलंगा गांव में खेतों में फसल की सिंचाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि परमिंदर के परिवार की सेहलंगा गांव में जमीन है और वह यहां पर फसल की सिंचाई कर रहा था। फसल की सिंचाई करते समय वह लाइन बदलने के लिए गया तो एलुमिनियम का पाइप लो ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन को टच कर गया। करंट लगने की वजह से वह छटपटाता हुआ वहीं पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक सहित वे तीन भाई थे। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया है। करंट लगने से युवक की मौत हो गई है।
- भरपूर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, झाड़ली।