फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer inform police control room

बाकरा मोड़ के पास खेतों में पानी देने गए किसान ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी सूचना

Wed, 13 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Wed, 13 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
farmer inform police control room
 बेरी-कलानौर मार्ग पर बाकरा मोड़ के पास खेतों में पानी दे रहे किसान ने देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि खेतों में आर्मी की वर्दी पहने और कंधे पर हथियार लिए हुए कोई व्यक्ति घूम रहा है।
विज्ञापन




कंट्रोल रूम से सूचना पाकर डीएसपी बेरी जगत सिंह, एसआईटी इंचार्ज योगेश हुड्डा, सीआईए इंचार्ज ललित कुमार, बेरी थाना प्रभारी दयाचंद, चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार और थाने के अंतर्गत आने वाली चौकियों से पीसीआर और राइडर पुलिस लाइन से भारी पुलिस समेत मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर द्री।
विज्ञापन





कंट्रोल रूम में सूचना देने वाले किसान से भी पूछताछ की गई। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात बेरी निवासी एक किसान खेतों में पानी देने के लिए गया हुआ था और जब वह अपने इंजन में पानी डालकर खेत की तरफ चला तो उसने आर्मी की वर्दी और कंधे पर हथियार रखे हुए एक व्यक्ति देखा तो किसान ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलने के भारी पुलिस मौके पर पहुंचा और उसके बाद डीएसपी बेरी जगत सिंह, एसआईटी इंचार्ज योगेश हुड्डा, सीआईए इंचार्ज ललित कुमार ने करीब दो घंटे तक खेतों में सर्च अभियान भी चलाया और उसके बाद पुलिस को खेतों से कुछ भी नहीं मिला। अभियान के बाद डीएसपी बेरी ने एसपी को सारे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया गया और मौके पर दो पीसीआर को खेतों में मौजूद रखा गया।





वर्जन
बेरी-कलानौर मार्ग पर बाकरा मोड़ के पास खेतों में पानी दे रहे किसान ने कंट्र्रोल रूम में सूचना दी थी कि खेतों में फोर्स की वर्दी और कंधे पर हथियार लेकर एक अज्ञात व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसान से पूछताछ भी की गई। करीब दो घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने खेत मेें सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन कुछ नहीं पाया गया। बाद में मौके पर दो पीसीआर को खेतों में मौजूद रखा गया।
जगत सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed