फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   FARMER ARE WOORIED FOR LABOUR

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरसों की कटाई में श्रमिकों की कमी

Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
FARMER ARE WOORIED FOR LABOUR
सरसों की कटाई में श्रमिकों की कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। किसान ने सरसों की फसल में कटाई कार्य मजदूरोंं की कमी के चलते बाधित हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने सरसों का कटाई कार्य करने की सलाह किसानों को दी है मगर अभी तक क्षेत्र में बाहरी मजदूर कटाई कार्य के लिए नहीं आए हैं।

क्षेत्र में किसानों को अपनी फसल की चिंता सता रही है। किसान सरसों की कटाई में तेजी लाने में लगा है। हालांकि किसानों को मजदूरों की कमी भी खल रही है मगर मौसम के डर से होने वाले नुकसान को भांपते हुए किसान स्वयं ही सरसों की कटाई में लग गया है। अनुमान के अनुसार बाहरी मजदूर कटाई के लिए मार्च के आखिरी सप्ताह तक आते हैं जिससे किसानों को मजदूरों की कमी झेलनी पड़ रही है। सरसों में पर्याप्त सूखापन न होने के चलते मशीन से कटाई कार्य भी नहीं किया जा सकता है। वहीं कृषि अधिकारी कुलदीप धनखड़ ने किसानों को सरसों की कटाई में तेजी लाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सरसों का दाना पूरी तरह से बन चुका है और मौसम को देखते हुए सरसों की कटाई में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


फोटो 71: श्रमिकों की कमी में कटाई का इंतजार कर रही सरसों की फसल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed