फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Falt of Trancefarmer than 8 villages closed to power supply.

ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से 8 गांवों की बत्ती गुल

Thu, 23 Jul 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Falt of Trancefarmer than 8 villages closed to power supply.
बेरी। कस्बे के 132 केवी पावस हाउस के ट्रांसफार्मर में बुधवार सुबह करीब 3 बजे फाल्ट आने से बेरी सहित आठ गांवों की बत्ती गुल हो गई। गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई ठप होने से कस्बे में लोगों को परेशानी बढ़ गई। यहां तक की कस्बा निवासी कुछ लोग तो लाइट का पता करने के लिए पावर हाउस में पहुंच गए। करीब 6 वर्ष पहले भी 132 केवी पावर हाउस में ट्रांसफार्मर जल गया था और कई दिनों तक बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी। उस दौरान सोनीपत की टीम ने नया ट्रांसफार्मर लगाया था। बुधवार को सुबह करीब 3 बजे अचानक पावर हाउस में फाल्ट आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की माने तो चारा काटने तक सभी काम बिजली पर आधारित है। ट्रांसफार्मर में फाल्ट को चेक करने के लिए रोहतक से टीम को बुलाया गया, टीम ने ट्रांसफार्मर को चेक किया और दोपहर करीब 1 बजे बाद शहर की बिजली की सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन

इन गांवों की बिजली रही गुल
बुधवार सुबह करीब 3 बजे पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने बेरी कस्बा, दुजाना, चमनपुरा, बिसाहन, गोच्छी, बाघपुर, मांगावास भागलपुरी, बाकरा, वजीरपुर, के साथ लगते गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 3 बजे 132 केवी पावर हाउस में फाल्ट आ गया था। जिसको चेक करने के लिए रोहतक से टीम बुलाई गई है। टीम द्वारा ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की गई। उसके बाद ट्रांसफार्मर को चालू किया गया। दोपहर करीब 1 बजे बाद 132 केवी पावर हाउस के बिजली सप्लाई को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमंत जून, एसडीओ, बिजली निगम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed