फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Expelled contract workers demonstrated

निष्कासित ठेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Sep 2021 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Expelled contract workers demonstrated
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने नौकरी बहाली, बकाया वेतनमान और ठेकेदार की मनमानी व अधिकारियों के संवेदनहीन रवैये के खिलाफ सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता राकेश कुमार व संचालन नरेश रोहिल्ला ने किया।
विज्ञापन

एसकेएस राज्य सचिव बिजेंद्र बेनीवाल, जिला प्रधान रामबीर, जिला सचिव विष्णु जांगड़ा व पदाधिकारियों ने बुधवार को सीएमओ के साथ बैठक के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग से हटाए हुए कर्मचारियों के बारे में बातचीत की। जिसमें सीएमओ झज्जर ने कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह मेरा कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सब मामला ठेकेदार का है। मैंने अपनी तरफ से किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया है और मैंने अपनी तरफ से ठेकेदार पर कार्रवाई कर दी है। झज्जर ब्लॉक प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि 5 सितंबर को अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के घर पर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन देंगे। बुधवार को धरने पर एसकेएस, स्वास्थ्य विभाग, आशा वर्कर्स सहित अनेक संगठनों ने समर्थन दिया। बुधवार को 72वें दिन के धरने पर मोहन शर्मा, महावीर, विजय माजरा रोडवेज, जिला प्रधान जीतेंद्र, बेरी ब्लॉक प्रधान सुनीता, परवीन कुमार, सुमन बहादुरगढ़, दीपक, सरोज, सुमन ढाकला, मंजू सुमित, महेंद्र, दीपिका, सोनिका, सुभाष, कविता, बबली, वंदना सहित लगभग 58 कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed