फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Excess water filled in drain, power generation may be affected

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रेन में भरा अधिक पानी, प्रभावित हो सकता है बिजली उत्पादन

Thu, 19 Sep 2024 07:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Excess water filled in drain, power generation may be affected
एपीसीपीएल की ड्रेन में भरा आवश्यकता से अधिक पानी।
साल्हावास। पानी की निकासी के लिए एपीसीपीएल स्थित ड्रेन में पानी डालकर जलस्तरकम किया जा रहा था, लेकिन अब ड्रेन में भी पानी का स्तर आवश्यकता से अधिक हो गया है। इसे देखते ही एपीसीपीएल ने ड्रेन में अब पानी और न डालने का अनुरोध बारिश प्रभावित गांवों से किया है ताकि बिजली उत्पादन प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन

एएचपी के अपर महाप्रबंधक संजय सारस्वत ने बताया कि गोरिया गांव से बारिश का पानी प्लांट के ड्रेन में डाला जा रहा था, जिस कारण एपीसीपीएल में पानी का बहाव बहुत बढ़ गया है। प्लांट की राख का डाइक ( ऐश डाइक) में अनुमानित स्तर से ज्यादा पानी जमा हो गया है। इससे बिजली का उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

अब बारिश से प्रभावित गांव के सरपंच तथा अन्य उपस्थित लोगों को इससे होने वाले संभावित खतरे से अवगत कराते हुए प्लांट की ड्रेन/ ऐश डाइक में पानी न डालने की अपील की है। इस बारे में एपीसीपीएल ने जिला कार्यालय से पत्र के माध्यम से भी अनुरोध किया है। एपीसीपीएल ने पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को भी इस बात से अवगत कराया है कि अगर प्लांट में पानी को डालने से न रोका गया तो कोल हैंडिलिंग प्लांट (सीएचपी) और स्विचगियर काम करना बंद कर देगा, जिससे बिजली उत्पादन में बाधा आएगी। जिला प्रशाशन, सिंचाई विभाग और गांव के लोगो को इस बात से भी अवगत कराया गया कि डाइक पानी के संग्रहण के लिए डिजाइन नहीं है। अब 48 घंटों बाद स्थिति की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed