फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Examination centers made 150 to 200 km away, how will they reach on time

Jhajjar-Bahadurgarh News: 150 से 200 किमी दूर बना दिए परीक्षा केंद्र, कैसे पहुंचेंगे समय पर

Thu, 18 May 2023 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Examination centers made 150 to 200 km away, how will they reach on time
बहादुरगढ़। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ओर से होने वाली विभिन्न विभागों के लिए 21 मई को परीक्षाओं के लिए 100 से 200 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बनाने से परीक्षार्थियों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने सरकार ने केंद्रों को नजदीक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली आशिमा ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र करनाल में बनाया गया है। करनाल की दूरी बहादुरगढ़ से 135 किलोमीटर है। सुबह साढ़े 8 बजे परीक्षा केंद्र में एंट्री का समय रखा गया है। ऐसे में उनके लिए सुबह के समय वहां पहुंचना काफी मुश्किल हो रहा है। महाबीर पार्क कॉलोनी में रहने वाली दिव्या का ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र कुरुक्षेत्र में बनाया गया है जो करीब 200 किमी के आसपास पड़ता है। परीक्षा का समय उनका भी साढ़े 8 बजे है। ऐसे में वह समय से कैसे पहुंचेंगी। सेक्टर-7 निवासी कुशल ने बताया कि उनका सेंटर भी कुरुक्षेत्र में दिया गया है। उन्हें पहुंचने में ही तीन से चार घंटे लगते हैं। सुबह के समय वहां पहुंचना नामुमकिन होगा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे तक 120 से 200 किमी पहुंचना संभव नहीं है। बस सेवाओं का भी कोई भरोसा नहीं है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होगी। उन्हें या तो एक दिन पहले पहुंचकर वहां होटल आदि में रुकना होगा। इस वजह से कुछ तो परीक्षा छोड़ने का ही मन बना चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल हाडा का कहना है कि सरकार को इस तरह युवाओं को परेशान नहीं करना चाहिए। नजदीक परीक्षा केंद्र बनाने चाहिए। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे परीक्षा केंद्र में इंट्री के बाद शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होगी तो ऐसे में लोगों के लिए वापस अपने गंतव्य तक पहुंचना भी काफी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बसों व अन्य वाहनों के जरिये परीक्षा स्थल तक समय पर पहुंचना मुमकिन नहीं होगा। हाडा ने कहा कि ग्रुप सी की भर्ती के लिए भी सरकार की ओर से काफी दूर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। काफी लोग परीक्षा देने से ही वंचित रह गए थे। उन्होंने अभ्यार्थियों के परीक्षा केंद्र दूर दराज क्षेत्रों में बनाए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व माई गर्वमेंट ऑफ इंडिया को टविटर हैंडल के माध्यम से परीक्षा केंद्र को नजदीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed