फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ex-servicemen said, wherever the country needs ex-servicemen, we are ready to go there

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सैनिक बोले, जहां देश को पूर्व सैनिकों की जरूरत, वहां हम जाने को तैयार

Sat, 10 May 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen said, wherever the country needs ex-servicemen, we are ready to go there
बहादुरगढ़। पहलगाम में आतंकी हमले का करारा जवाब भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर से दिया है। अब पाकिस्तान की सेना जवाबी हमला कर रही है। 54 वर्ष पहले भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों का कहना है कि इस बार भी भारतीय सेना इतिहास दोहराएगी।
विज्ञापन

वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध चंद दिनों तक ही चला था। उस दौरान जंग में शामिल रहे बहादुरगढ़ के पूर्व सैनिकों के मुताबिक, तब वायु सेना का दायरा सीमित था। थल और नौ सेना के जांबाजों के आगे दुश्मन देश के 93 हजार सैनिकों ने आत्ममर्पण किया था। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं और जहां भी देश को उनकी जरूरत होगी, वे जाने को तैयार हैं। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा दिया है और आगे भी देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन




हमने न सिर्फ सीमा पर दुश्मन की गोलियां झेली हैं, बल्कि तिरंगे की शान के लिए अपने साथियों के बलिदान को आंखों से देखा है। पाकिस्तान को अब भी कोई गलतफहमी है तो उसे अंजाम भुगतने को तैयार रहना चाहिए। हमने दुश्मन के हजारों सैनिकों को घुटनों पर लाकर बांग्लादेश को आजाद कराया था, तब भी दुनिया ने भारत की ताकत देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कैप्टन हरसरूप, पूर्व सैनिक



हमने न सिर्फ गोलियों की बौछारें देखी हैं, बल्कि तिरंगे की शान के लिए जान की बाज भी लगाई है। अब भारत बदल चुका है। भारत अब दुनिया की महाशक्तियों के समकक्ष आकर खड़ा है। पाकिस्तान की सारी गलतफहमियां अगर लड़ाई हुई तो दूर हो जाएगी।

- दफेदार सुरजीत सिंह दलाल



उस दौर के भारत और आज के आधुनिक भारत में दिन-रात का ही नहीं दशकों का अंतर है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत अब पहले वाला सिर्फ शांति की बात करने वाला भारत नहीं रह गया, वह क्रिया पर प्रतिक्रिया देता है और कड़े रख के साथ देता है।

- राजेंद्र सिंह दलाल, पूर्व सैनिक



हमने जब लड़ाई लड़ी थी उस दौरान सीमित संसाधनों के साथ जंग लड़ी गई थी, लेकिन आज आधुनिक भारत आधुनिक हथियारों से जंग में उतरेगा और आतंक और उसके पनाहगार पाकिस्तान को अंजाम भुगतना पड़ेगा।


- उमेद सिंह दलाल, पूर्व सैनिक
देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं और जहां भी देश को जरूरत होगी, जाने को तैयार हैं। देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा दिया है और आगे भी देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करना ही प्राथमिकता है। किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

- कैप्टन मान सिंह दलाल, पूर्व सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed