फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ex servicemen protest, uri attack, action against terrorism, bahadurgarh

आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर दिखा पूर्व सैनिकों का गुस्सा

Fri, 23 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
ex servicemen protest, uri attack, action against terrorism, bahadurgarh
पूर्व सैनिक - फोटो : bureau
कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में सैनिकों की मौत पर पूर्व सैनिक आहत हैं। आतंकवाद के खिलाफ पूर्व सैनिकों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर दिखाई दिया। पूर्व सैनिकों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग जोरशोर से उठाई।
विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के नेतृत्व में इलाके के पूर्व सैनिकों ने शहर में आतंकवाद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सैनिक रेस्ट हाउस से शुरू होकर प्रदर्शन रोहतक-दिल्ली रोड स्थित पकोड़ा चौक पर पहुंचा। यहां आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी रेलवे रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व फौजियों के इस प्रदर्शन में शहर के आम लोगों ने भी शामिल होकर आतंकवाद के खिलाफ रोष जताया। इसके उपरांत पूर्व सैनिकों की सभा हुई।
विज्ञापन


सभा में मौन धारण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के अध्यक्ष सूबेदार दीपचंद तूर ने कहा कि पाकिस्तान न केवल आतंकवाद की शरणस्थली है बल्कि भारत में होने वाले हमलों का पूर्णत: जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आए दिन होते आतंकवादी हमलों से हम अपने असंख्य सैनिकों को गंवा चुके हैं। बेवजह हमारे सैनिक मारे जा रहे हैं। नेता लोग तो केवल बयानबाजी करते हैं, दर्द उनको होता है जिनके परिवार से कोई चला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को बताया कोबरा
पूर्व सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान कोबरा है और कोबरा ऐसा जीव है, जो मौका लगते ही डसता है। इसलिए सरकार को अब ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा। पूर्व सैनिक सरकार और सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। यदि जरूरत पड़ी तो एक बार फिर हथियार उठाकर देश की सीमाओं पर तैनात हो जाएंगे। प्रदर्शन में सूबेदार मेजर धर्मचंद, कैप्टन बलवान सिंह, कैप्टन जीत सिंह, रिसालदार मेजर भीम सिंह, सूबेदार श्रीभगवान, हवलदार महेंद्र, सूबेदार मेजर कृष्ण सिंह, हवलदार आजाद सिंह, सूबेदार खजान सिंह, सूबेदार ध्यानचंद, वजीर राठी, भगवत स्वरूप गौतम, करतार सिंह, प्रधान सज्जन सिंह और बुल्लड़ पहलवान भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed