फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Every fourth person out of 100 getting corona infected, 368 newly infected, three dead

100 में से हर चौथा व्यक्ति मिल रहा कोरोना संक्रमित, 368 नए केस मिले, तीन की मौत

Sun, 09 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Every fourth person out of 100 getting corona infected, 368 newly infected, three dead
झज्जर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिन लोगों के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपल लिए जा रहे हैं उनमें 100 में से 4 से अधिक कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमित को देखा जाए तो इनकी पॉजीटिविटी दर 4.17 फीसदी पहुंच गई है, जबकि रिकवरी 87.1 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत पहुंच गई है। लेकिन जितने लोगों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। उन सबको स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है। विभाग की ओर से शनिवार को जारी की गई सूची में मात्र 3 लोगों को मृतकों की सूची में शामिल किया गया है। कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा फिलहाल तक 136 पहुंच गया है। जबकि शनिवार को 368 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं 352 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 1477 लोग कोरोना संक्रमित सक्रिय केसों में शामिल हैं।
विज्ञापन

93 को कराया अस्पतालों में भर्ती
1477 लोगों में से 93 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 1382 को घर पर होम आइसोलेशन में रखते हुए विभाग की तरफ से इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। जिले में फिलहाल तक करीब साढ़े 11 लाख लोगों में से 3,91,907 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 3,71,899 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 3672 लोगों को फिलहाल भी अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

आठ दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर लोग किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें, विभाग की तरफ से निर्धारित नियमों का पालन करें। चाहे गांव हो या शहर हर तरफ कोरोना संक्रमण के मरीज पाए जा रहे हैं। हर व्यक्ति को इस समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घरों में रह कर कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है।
- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed