{"_id":"635983b6aa0fcb545164cbbb","slug":"esi-dispensary-opened-in-jharli-jhajjar-jhjhar-news-rtk6618311183","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ली में खुली ईएसआई डिस्पेंसरी, 18 हजार से अधिक श्रमिकों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ली में खुली ईएसआई डिस्पेंसरी, 18 हजार से अधिक श्रमिकों को होगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल्हावास। भारतीय मजदूर संघ 2088 एनटीपीसी झाड़ली के प्रयासों से झाड़ली क्षेत्र के कर्मचारियों को ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगात मिल गई है। जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इससे झाड़ली क्षेत्र में स्थित थर्मल पावर प्लांटों व अन्य कंपनियों के करीब 18 हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
भारतीय मजदूर संघ के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि केंद्रीय श्रम मंत्रालय कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत झाड़ली क्षेत्र की औद्योगिक सीमेंट कंपनियों के साथ साथ इंदिरा गांधी सुपर पावर थर्मल प्लांट एवं सीएलपी में काम करने वाले लगभग 18000 कर्मचारियों और उनके परिवारों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। ईएसआई डिस्पेंसरी के लिए पिछले तीन-चार वर्षों से अनुबंधित श्रमिक संघ- 2088 संबंधित भारतीय मजदूर संघ एनटीपीसी झाड़ली के कार्यकताओं के साथ मिलकर मांग उठाता रहा है। जिसे हरियाणा सरकार द्वारा पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे अब कर्मचारियों के लिए इस क्षेत्र में ईएसआई हॉस्पिटल की मांग लगातार उठाते रहेंगे।
यूनियन महामंत्री वीरकुमार ने बताया कि हमारी मांग पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार तथा विभाग द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर कर्मचारियों को ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगत दी है। जिसका फायदा झाड़ली क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों और उनके आश्रित सदस्य ले सकेंगे। यूनियन के सदस्य राजाराम ने बताया कि ईएसआई का लाभ उन कर्मचारियों को उपलब्ध है, जिनकी मासिक आय 21 हजार रुपये या इससे कम है। ईएसआई लाभ प्राप्त करने के लिए शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए न्यूनतम मजदूरी सीमा 25000 रुपये महीना है। अक्षम कर्मचारी के कवरेज के लिए अधिकतम सीमा नहीं है। जिला महामंत्री संदीप सहरावत ने बताया ईएसआईसी डिस्पेंसरी खुलने से यहां के कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा यह क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है।