फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Entrepreneurs demonstrated in the outpost against police action

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ उद्यमियों ने किया चौकी में प्रदर्शन

Fri, 22 Apr 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs demonstrated in the outpost against police action
मामले पर विधायक जून से बात करते आरबी यादव और कोबी प्रधान प्रवीण गर्ग। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी यतींद्रनाथ मिश्रा की शिकायत पर एक फैक्टरी मालिक और एक कर्मचारी के खिलाफ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ शहर के उद्यमियों ने वीरवार को पुलिस चौकी में प्रदर्शन किया। उद्यमियों ने भी अधिकारी के खिलाफ दी अपनी शिकायत दर्ज करने की मांग की। क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र जून भी उद्यमियों के पक्ष में पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर नाइंसाफी नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी और उद्यमियों के बीच विवाद गहरा गया है। वीरवार को एक बार फिर उद्यमी एमआईई चौकी में एकत्रित हुए और रोष जताया। उद्यमियों का कहना था कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी की शिकायत पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ तो तुरंत केस दर्ज कर लिया गया, मगर उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जो सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून भी चौकी पहुंचे और थाना शहर प्रभारी जयभगवान और उद्यमियों के साथ बातचीत की। विधायक जून व कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के प्रधान प्रवीन गर्ग ने थाना शहर प्रभारी जयभगवान से काफी देर तक बातचीत की। विधायक ने कहा कि इस मामले में उद्यमियों के साथ ज्यादती नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नेता अमरदीप भूरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण गर्ग और नवीन मल्होत्रा, आरबी यादव व अन्य उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी यतींद्र नाथ मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी उन्हें पिछले कई माह से परेशान कर रहा है। फैक्टरी मालिक रमेश यादव ने कहा कि बुधवार को जब अधिकारी फैक्टरी में जांच के लिए पहुंचे तो महिला सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर अंदर घुस गए और वीडियोग्राफी करने लगे। इसकी सूचना उन्हें दी गई तो वह वहां पहुंचे और अधिकारी को आई कार्ड दिखाने के लिए कहा। अधिकारी ने इसेे अपना अपमान समझा और एसडीएम व पुलिस को बुलाकर उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। उनके खिलाफ बंधक बनाने का आरोप लगाया, जोकि निराधार है। इसकी वीडियो भी उन्होंने पुलिस को सौंप दी है। उन्होंने अपनी शिकायत दी, मगर पुलिस ने उस पर कुछ नहीं किया। उनकी मांग है हमारी शिकायत पर भी कार्रवाई हो।
प्रधान प्रवीन गर्ग ने कहा कि उक्त अधिकारी निजी गाड़ी से अकेले आता है और पैसे की मांग करता है। पिछले कई महीने से इंडस्ट्री से उक्त अधिकारी की शिकायत आ रही है। फैक्टरी की महिला कर्मचारी ने इस संबंध में शिकायत दी है, मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ऐसे में प्रशासन से मांग है कि उक्त अधिकारी के खिलाफ जांच करवा के एफआईआर दर्ज की जाए।
उद्यमी नवीन मल्होत्रा ने कहा कि उक्त अधिकारी पिछले आठ महीने से उद्यमियों को परेशान कर रहा है। दो महीने पहले होटल रेड हट मामले में भी अधिकारी ने ऐसी ही शिकायत की थी। प्रदर्शनकारी उद्यमियों में सुशील गोयल, प्रदीप कौल, अशोक मित्तल, सुशील अग्रवाल, सुधीर जैन, विवेक खुल्लर, गौरव, रितेश, रिंकी कपूर, राजेश चोपड़ा, विजय गुप्ता व सचिन मित्तल भी शामिल रहे।
बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे मैं फैक्टरी के निरीक्षण के लिए गया और फोटोग्राफी करने लगा तो फैक्टरी मालिक रमेश यादव और कर्मचारी योगेश ने बुरा बर्ताव किया। सरकारी काम में बाधा डाली और मुझे बंधक बनाया। बाद में मेरे निवेदन पर एसडीएम भूपेंद्र सिंह व एसएचओ जयभगवान मौके पर पहुंचे और मुझे निकाल कर पुलिस चौकी लाया गया, जहा मैंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।

यतींद्र नाथ मिश्रा, वैज्ञानिक (ग), सीपीसीबी
पुलिस ने किसी के साथ नाइंसाफी नहीं की है। सीपीसीबी के वैज्ञानिक यतीन्द्र नाथ मिश्रा की शिकायत पर ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। सारी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इंस्पेक्टर जयभगवान, एसएचओ, शहर थाना, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed