{"_id":"67cdf3ad4ae9e3b57404701b","slug":"encroachment-removed-in-main-market-shopkeepers-warned-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113393-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेन बाजार में हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेन बाजार में हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों को चेतावनी
Mon, 10 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के मेन बाजार में दुकानदारों को अतिक्रमण न करने का आग्रह करते एसीपी टै्रफिक
बहादुरगढ़। शहर के विभिन्न मार्गों पर बढ़े अतिक्रमण को हटवाने के लिए एसीपी ट्रैफिक पिछले एक सप्ताह से सड़कों पर हैं। इसके चलते शहर के बाजार भी खुले-खुले नजर आ रहे हैं। अब लोगों को सड़क से निकलते समय आसानी हो रही है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस की ओर से मेन बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार ने दुकानदारों से साफ चेतावनी दी कि वे अपनी दुकान का सामान सड़क पर न रखें। अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
दरअसल, शहर की सड़कों पर दुकानदारों की ओर से पहले स्वयं अतिक्रमण किया जा रहा था तो उसके बाद रेहड़ी संचालक सड़क पर अपनी रेहड़ी लगा रहे थे। इससे वहां से निकलने वाले दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसकी शिकायत बार-बार उच्चाधिकारियों को की जा रही थी। अब ट्रैफिक एसीपी दिनेश कुमार ने शहर के झज्जर रोड, रेलवे रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, नजफगढ़ रोड, शिव चौक, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड समेत कई मार्गों से अतिक्रमण हटवाया।
शहरवासी अंकित सिंगल, योगेश गुप्ता, सुनील कुमार, नीरज चोपड़ा ने कहा कि शहर का कोई भी मार्ग हो, उन्हें हफ्ते भर पहले यहां से निकलने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। अब शहरवासियों को काफी सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
वर्जन
अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में शहरवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सड़कों पर यदि कोई भी अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों से आग्रह है कि वे अपनी हद में रहें और सामान सड़कों पर न रखें। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
- दिनेश कुमार, एसीपी ट्रफिक, बहादुरगढ़