फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees union will participate in Asha worker's jail bharo movement

Jhajjar-Bahadurgarh News: आशा वर्कर के जेल भरो आंदोलन में भागेदारी करेगा कर्मचारी संघ

Sat, 23 Sep 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Employees union will participate in Asha worker's jail bharo movement
झज्जर। शहर के सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। संचालन जिला सहसचिव राहुल ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान रामवीर ने बताया कि आशा वर्कर गत 8 अगस्त से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

यह अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं जिनकी सरकार के साथ सहमति हो चुकी है। आशाओं के साथ हो रहे गलत व्यवहार की सर्व कर्मचारी संघ घोर निंदा करता है। आशा वर्कर द्वारा 25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन में सर्व कर्मचारी संघ बढ़-चढ़कर भाग लेगा। उन्होंने बताया कि सरकार कर्मचारियों के प्रति जो दमनकारी नीति अपना रही है। उसे सर्व कर्मचारी संघ किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला कोषाध्यक्ष मुकेश खरब ने बताया कि 24 सितंबर को रोहतक जोन स्तर पर होने वाली विस्तारित मीटिंग में जिला रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के राज्य, जिला, ब्लाकों के पदाधिकारी , रिटायर्ड कर्मचारी व कर्मठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान देवेद्र, दीपक, श्रीभगवान, योगेश शास्त्री, तगदीर, श्रीकिशन, रणबीर खटक,विष्णुदत जांगड़ा, बिजेंद्र सैनी, देवेंद्र पूनिया, रमेश जाखड़, महाबीर निर्माण, सुरेंद्र सिन्धु, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed