फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees demonstrated at the Deputy Commissioner's office

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 25 Jul 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated at the Deputy Commissioner's office
झज्जर। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रामबीर तथा संचालन रविंद्र दलाल ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो हक हमने संघर्ष के बल पर प्राप्त किए थे, आज उनको छीन लिया गया है या छीनने की तैयारी की जा रही है। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग करने, नई शिक्षा नीति पर पुनर्विचार करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हटाए गए साथियों को दोबारा विभाग में लेने, पीटीआई एवं कला अध्यापक को सम्मानजनक पद देने, विभागों के निजीकरण को रोकने, खाली पदों को भरने, कैशलेस सुविधा प्रदान करने, 15 जून 2022 से धरने पर बैठे साथियों की बात सुनने ,सभी विभागों में पड़े खाली पदों को भरने, रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर गोर करने तथा एसीपी के पेंडिंग केसों को सुलझाने आदि मांगों को लेकर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही सर्व कर्मचारी संघ एक राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन कर बड़े फैसले की घोषणा करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 31 जुलाई के होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन और 21 अगस्त को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय रैली सहित सभी मंचों से लड़े जाने वाले कर्मचारियों के आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ मदद करेगा। वक्ताओं ने सरकार को चेताते हुए कहा कि जब जब चुनाव सिर पर होते हैं तो सरकार अपने कार्यों की नाकामियों को छुपाने के लिए कर्मचारियों के निलंबन की तरफ कदम बढ़ाती है, परंतु सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारियों के हकों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। किसी भी सूरत में कर्मचारियों के हकों पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर बंसीलाल, सचिव सुदर्शन, अफलातून जाखड़, मनीष यादव, रमेश जाखड़, देवेंद्र यादव, विजय कुमार, जयपाल गुड्डा, राजेंद्र जुलाना, राकेश लकड़ा, राजपाल, राजेंद्र तुषामड, दीपक यादव, विष्णु जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed