फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electricity stopped for 15 hours, 10 thousand people lost their sleep

Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 घंटे बिजली ठप, 10 हजार लोगों की उड़ी नींद

Wed, 22 May 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 22 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped for 15 hours, 10 thousand people lost their sleep
मंगलवार को तेज धूप से बचने के लिए गमछा ओढ़ के जाती युक्त
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक एक वाहन चालक द्वारा सोमवार की रात एक 400 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे को टक्कर मार दी गई। इससे ट्रांसफार्मर के एचटी जंपर टूट गए और रात भर बिजली गायब रही। बिजली गायब रहने से लगभग 10 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात भर लोगों ने अपने घरों की छतों और गलियों में निकलकर रात बिताई। 15 घंटे बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक के नजदीक लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर के वाहन की टक्कर से एचटी जंपर टूटने से लालचंद कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, अनाज मंडी व काठ मंडी वासी रात भर बिजली से महरूम रहे। सोमवार रात 10 बजे गायब हुई बिजली मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे पूरा हुआ। रात भर बिजली गुल रहने के बाद लोगों के घर के इनवर्टर भी जवाब दे गए। दिन में भी बिजली कटाैती के कारण पहले से ही वह डाउन हो चुके थे। ऐसे में रात को जल्द ही वह ठप हो गए और रात भर लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

काठमंडी वासी राजेंद्र कुमार, नवीन शर्मा, कृष्ण कुमार, नीरज व विवेक ने बताया कि गर्मी शुरू होने के बाद बिजली आना और न आना आम बात हो गई है। यदि बिजली आ भी रही है तो उसकी वोल्टेज इतनी कम होती है कि उससे बिजली उपकरण चलाना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी में सोमवार की रात काटनी लोगों के लिए भारी बन गई। सुबह के समय पानी की सप्लाई आई तो बिजली न होने के कारण वह भी नहीं मिल पाया। लोगों का कहना है कि आए दिन क्षेत्र में किसी न किसी स्थान पर बिजली ट्रांसफार्मरों में खराबी आ रही है तो कहीं केबल चल रही है। ऐसे में बिजली नहीं मिल पा रही है। निगम अधिकारियों को गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन यह दावा धूमिल होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...

सोमवार की रात रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक रखे 400 केवी ट्रांसफार्मर के खंभे को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। इससे ट्रांसफार्मर के एचटी जंपर टूट गए और बिजली सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही उन्हें ठीक करने का काम शुरू किया गया, लेकिन उसे दुरुस्त करने में काफी समय लग गया। सोमवार दोपहर को सप्लाई सुचारु कर दी गई।

-मनीष यादव, एसडीई, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed