फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   electricity soltage in Jhajjar, Jhajjar news

बिजली संकट से परेशान छोटूराम नगर के लोग पहुंचे पावर हाउस

Mon, 08 Aug 2016 12:51 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Mon, 08 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
electricity soltage in Jhajjar, Jhajjar news
पावर हाउस पहुंचे निवासी - फोटो : amar ujala
साहब, आप पंखे नीचे बैठे हो और हमारे घर में अंधेरा है। तीन दिन से कॉलोनी में बिजली नहीं है। गर्मी की वजह से बहुत परेशानी हो रही है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। कृपया हमारी कॉलोनी में बिजली आपूर्ति सुचारु करा दें। यह गुहार छोटूराम नगर के लोगों ने एमआईई स्थित बिजली घर में अधिकारियों के समक्ष लगाई। इन दिनों छोटूराम नगर में घोर बिजली संकट गहराया हुआ है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से यहां बिजली आपूर्ति न के बराबर हो रही है। उमस भरी गर्मी के इस मौसम में बिजली आपूर्ति न होने से यहां के हजारों लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिन के वक्त न तो कामकाज हो पा रहे है और न ही रात को लोगों की नींद पूरी हो पा रही। लोगों ने इसकी शिकायत भी दी, मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। समस्या का समाधान न होने पर लोगों के सब्र का बांध आखिरकार टूट ही गया। रविवार की दोपहर कॉलोनी के लोग एमआईई स्थित पावर हाउस में पहुंच गए। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष समस्या के समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन


गंभीर है समस्या
पावर हाउस पहुंचे लखेंद्र, मनीष, सोनू, रईस मोहम्मद, कांता देवी, सुनीता, छोटी देवी और चंद्रा देवी सहित दर्जनों लोगों में बेहद रोष था। इन लोगों ने कहा कि बिजली समस्या ने उन्हें बेहद परेशान कर रखा है। तीन दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमराई हुई है। फोन पर शिकायत दी गई, मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। मजबूरन हमें पावर हाउस में जाना पड़ा। सोनू ने कहा कि बिजली न होने के कारण कामकाज नहीं हो पा रहे। कॉलोनी में निकासी के बंदोबस्त नहीं है। बरसात होने के कारण और समस्या पैदा हो गई। रही सही कसर अब बिजली ने पूरी कर दी है। गर्मी के कारण अंदर सो नहीं सकते और छतों पर जहरीले मच्छरों के काटने का डर बना रहता है। सुनीता ने कहा कि बड़े तो किसी तरह दिन निकाल लेते हैं, मगर बच्चों को बेहद परेशानी होती है। बिजली निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान दें। कॉलोनी में बिजली आपूर्ति सुचारु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुई आपूर्ति
हैरानी की बात ये है कि लोगों के पावर हाउस में जाते ही कॉलोनी की बिजली सप्लाई भी शुरू कर दी गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को कहा कि समस्या का समाधान तो बहादुरगढ़ के मुख्य बिजली घर से ही होगा, यहां तो बस शिकायत दी जा सकती है। मेंटेनेंस कार्य होने के चलते ही कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित थी।


स्थाई समाधान होगा
एक्सईएन एसजी वत्स ने कहा कि इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वह खुद इस मामले की जानकारी लेंगे। यदि समस्या है तो जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed