{"_id":"69276a1b1669c6d6aa095dd2","slug":"electricity-poles-were-installed-in-barahi-in-the-presence-of-police-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119173-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही में पुलिस की मौजूदगी में लगाए बिजली खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही में पुलिस की मौजूदगी में लगाए बिजली खंभे
Thu, 27 Nov 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 70: गांव बराही में ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव बराही में 132 केवी आसौदा से 33 केवी जाखौदा तक नई बिजली लाइन के पोल लगाने का काम बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में किया गया। ग्रामीणों ने परियोजना के लिए उचित मुआवजे की मांग की थी, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनका विरोध काम नहीं आ सका। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध करते हुए इस काम को रुकवा दिया था।
बिजली निगम द्वारा 33 केवी जाखौदा लाइन का कार्य शुरू किया जाना था। इस परियोजना के तहत कई बिजली पोल लगाए जाने थे। ग्रामीणों की मांग थी कि उनको उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। स्थिति को देखते हुए बिजली निगम ने प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मदद मांगी। इस पर बुधवार को एसडीएम के आदेश पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
पुलिस बल की मौजूदगी में पोल लगाने का कार्य शुरू हुआ। निगम के अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने के बाद आसपास के इलाकों में बिजली की उपलब्धता में सुधार होगा और विद्युत कटौती की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
गांव बराही में पुलिस की मौजूदगी में पोल लगाने का काम संपन्न हुआ, जबकि ग्रामीणों की मांग और विरोध को प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से संभाला। ग्रामीणों को समझाया गया उन्हें परियोजना के महत्व और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद पोल लगाना सुनिश्चित किया गया। - नितिन, एसडीओ, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।